विश्रामपुर हादसे के पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिले: किशोर पाण्डेय

By : News11 Bharat
विश्रामपुर हादसे के पीड़ित परिवारों को उचित मुआवजा मिले: किशोर पाण्डेय

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता किशोर कुमार पांडेय ने विश्रामपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत पहाड़ गेरुआ गांव में दीवार गिरने से हुई दर्दनाक घटना पर गहरा दुख जताया है. उन्होंने कहा कि एक ही हादसे में दो लोगों की मौत होना अत्यंत दुर्भाग्यपूर्ण है.

पांडेय ने कहा कि मकान निर्माण कार्य के दौरान हुई इस दुर्घटना ने दोनों परिवारों को गहरा आघात पहुंचाया है. ऐसे समय में प्रशासन को आगे बढ़कर पीड़ित परिवारों की सहायता करनी चाहिए, ताकि उन्हें इस कठिन परिस्थिति में सहारा मिल सके.

उन्होंने जिला प्रशासन एवं आपदा प्रबंधन विभाग से मामले की जांच कराकर मृतकों के आश्रितों को उचित मुआवजा एवं सरकारी सहायता उपलब्ध कराने की मांग की है. साथ ही निर्माण कार्यों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करने की बात कही, ताकि भविष्य में इस प्रकार की घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो.

विदित हो कि शुक्रवार को पहाड़ गेरुआ गांव में मकान निर्माण के दौरान पुरानी जर्जर दीवार गिरने से मजदूर दुखी भुइयां एवं 18 वर्षीय सतीश कुमार की मौत हो गई थी, जिसके बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है.

यह भी पढ़ें: भरनो प्रखंड के कोयांजालि-तीर्राडीह गांव में राजी पड़हा जेठ जतरा का आयोजन, विधायक जिग्गा सुसारण होरो हुए शामिल

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.