संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत
सरायकेला/डेस्क: उपायुक्त, सरायकेला–खरसावां के निर्देशानुसार तथा अधीक्षक उत्पाद, सरायकेला–खरसावां झितिज विजय मिंज के निर्देशन में प्राप्त सूचना के आलोक में गुरुवार को राजनगर थाना अंतर्गत मुराकाटी एवं जोजोगोडा ग्राम में अवैध महुआ शराब अड्डों पर छापेमारी अभियान चलाया गया.
छापेमारी के क्रम में कुल 80.00 लीटर अवैध महुआ शराब बरामद कर विधिवत जब्त की गई, जबकि 1200.00 किलोग्राम जावा महुआ को नियमानुसार विनष्ट किया गया.
अवैध शराब अड्डा संचालक के विरुद्ध उत्पाद अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत फरार अभियोग दर्ज किया गया है. अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु अग्रेतर कार्रवाई की जा रही है.
इस संबंध में अधीक्षक उत्पाद द्वारा बताया गया कि जिले में अवैध शराब के निर्माण, भंडारण एवं विक्रय के विरुद्ध इस प्रकार के प्रवर्तन अभियान निरंतर जारी रहेंगे.
यह भी पढ़ें: सरायकेला उपायुक्त की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग अंतर्गत संचालित योजनाओं की समीक्षा की गई