पांचवीं मोहर्रम पर इंतजामिया कमेटी का चुनाव संपन्न, पर्व के सफल आयोजन पर हुई चर्चा

इंतजामिया कमेटी का चुनाव

पांचवीं मोहर्रम पर इंतजामिया कमेटी का चुनाव संपन्न, पर्व के सफल आयोजन पर हुई चर्चा

पांचवीं मोहर्रम के अवसर पर सरईडीह स्थित मोहर्रम इंतजामिया कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कमेटी के चुनाव के साथ-साथ मोहर्रम पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई.

पांचवीं मोहर्रम पर इंतजामिया कमेटी का चुनाव संपन्न पर्व के सफल आयोजन पर हुई चर्चा 

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत
बरवाडीह/डेस्क:
पांचवीं मोहर्रम के अवसर पर सरईडीह स्थित मोहर्रम इंतजामिया कमेटी की बैठक आयोजित की गई, जिसमें कमेटी के चुनाव के साथ-साथ मोहर्रम पर्व के सफल एवं शांतिपूर्ण संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई. बैठक में सर्वसम्मति से कमेटी के पदाधिकारियों का चयन किया गया तथा पर्व के दौरान विभिन्न जिम्मेदारियों का बंटवारा किया गया.

बैठक में जेनरल खलिफा आफताब आलम, नाईफ खलिफा अलीहसन अंसारी, सदर फजले करीम, सेक्रेटरी इसराफिल अंसारी, खजांची वाजिद अंसारी सहित कमेटी के अन्य सदस्य उपस्थित रहे. पदाधिकारियों ने कहा कि मोहर्रम केवल एक धार्मिक पर्व नहीं, बल्कि अनुशासन, त्याग और भाईचारे का संदेश देने वाला अवसर है. इसे आपसी सौहार्द और शांति के साथ मनाना हम सभी की जिम्मेदारी है.

बैठक में जुलूस, अखाड़ा प्रदर्शन, सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई एवं अन्य आवश्यक तैयारियों की समीक्षा की गई. साथ ही युवाओं से मोहर्रम के कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने तथा प्रशासन के दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की गई. कमेटी के सदस्यों ने विश्वास जताया कि सभी लोगों के सहयोग से इस वर्ष का मोहर्रम पर्व सरईडीह में शांतिपूर्ण, अनुशासित और भव्य रूप से संपन्न होगा.

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए