डुमरी विधायक ने प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन, लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की

By : News11 Bharat
डुमरी विधायक ने प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन, लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने की अपील की

रवि सिन्हा/न्यूज11  भारत

डुमरी/डेस्क:  डुमरी रेफरल अस्पताल में प्रखंड स्तरीय स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया है. जिसका उद्घाटन डुमरी विधायक जयराम महतो, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. राजेश कुमार महतो,डुमरी एसडीपीओ सुमित प्रसाद जिप सदस्य सुनीता कुमारी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित करते हुए किया.

इस मेले में सरकार द्वारा स्वास्थ्य विभाग के लिए चलाए जा रहे योजनाओं की जानकारी हेतु कई स्टाल लगाए गए थे तथा विभिन्न क्षेत्रों से आए मरीज अपना अपना इलाज एवं संबंधित रोगों की जानकारी ले रहे थे.

 इस दौरान विधायक जयराम महतो ने कहा कि आयोजित इस स्वास्थ्य मेले में क्षेत्र वासियों को स्वास्थ्य संबंधित व स्वास्थ्य विभाग द्वारा रोगियों के लिए योजनाओं की जानकारी मिलेगी तथा इस मेले से लोग जागरूक होंगे.

वहीं प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी ने कहा कि इस मेले में शिशु रोग,महिला रोग,गर्भवती महिलाओं के लिए स्वास्थ्य संबंधित जागरूकता, एवं सरकार द्वारा चलाए जा रहे कुष्ट मुक्त भारत, क्षय रोग मुक्त एवं अन्य स्वास्थ्य संबंधित अन्य कार्यक्रमों के बारे में मेले के माध्यम से स्थानीय लोगों को जानकारी दी जा रही है.

यह भी पढ़ें: मामूली लेनदेन को लेकर दुकानदार पर चाकू से जानलेवा हमला! हालत गंभीर, CCTV में कैद हुई वारदात

संबंधित सामग्री

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

गिरिडीह: अवैध खनन के खिलाफ विभाग की बड़ी कार्रवाई! मशीनें जब्त

नावाडीह ग्राम में संचालित अवैध खनन पर विभाग ने छापेमारी कर मशीन जब्त कर लिया है.

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

गोड्डा में चोरों का आतंक, बंद मकान से जेवरात व नकदी समेत 3 लाख की चोरी

ड्रेसिंग टेबल में रखे करीब 20 हजार रुपये नकद के अलावा मकान मालिक की पत्नी और बेटी के जेवरात भी गायब थे.

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

झारखंड के पेयजल व स्वच्छता मत्री योगेंद्र प्रसाद महतो 24 और 25 सितंबर को दो दिवसीय संथाल दौरे पर रहेंगे

दुमका, देवघर, गोड्डा, पाकुड़, जामताड़ा और साहिबगंज में चल रही पेयजल और स्वच्छता योजनाओं का लेंगे जायजा

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

पलामू: नाली का पानी सड़क पर, मरम्मत के बाद फिर सड़क जर्जर होने की आशंका

जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण सड़क पर लगातार पानी बहता रहता है.

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.