चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप, उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

चंदवा अस्पताल के आयुष केंद्र के डॉक्टर पर लापरवाही का आरोप उप प्रमुख ने उपायुक्त से की जांच की मांग

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क: सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चंदवा स्थित आयुष केंद्र में कार्यरत डॉक्टर वीरेंद्र कुमार पर ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने का आरोप लगा है. इस मामले को लेकर चंदवा के उप प्रमुख अश्विनी मिश्र ने उपायुक्त से जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की है.

उप प्रमुख अश्विनी मिश्र ने बताया कि डॉक्टर वीरेंद्र कुमार की सप्ताह में 6 दिन ड्यूटी निर्धारित है, लेकिन वे अक्सर अपने केंद्र से गायब पाए जाते हैं. उन्होंने कहा कि बुधवार को भी डॉक्टर अपने कार्यस्थल पर मौजूद नहीं थे, जिससे मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ा.

वहीं, इस संबंध में जब डॉक्टर वीरेंद्र कुमार से संपर्क किया गया तो उन्होंने अपनी अनुपस्थिति का कारण बताया. डॉक्टर ने कहा कि वे मंगलवार को तुड़ामु क्षेत्र में कैंप में गए थे, जहां से लौटने में देर हो गई. इसके साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि उनकी मां की तबीयत खराब रहती है, जिस कारण वे बुधवार को ड्यूटी पर नहीं आ सके. हालांकि, उन्होंने कहा किया कि वे नियमित रूप से अपनी ड्यूटी आया करते हैं.

इस मामले ने स्थानीय स्वास्थ्य व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं. अब देखने वाली बात होगी कि जिला प्रशासन इस पर क्या कदम उठाता है और जांच के बाद क्या कार्रवाई की जाती है.

यह भी पढें: राजगंज थाने में शांति समिति की बैठक, नए थाना प्रभारी का ग्रामीणों से हुआ परिचय

संबंधित सामग्री

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

झारखंड

बरवाडीह पंचमुखी मंदिर में सीता नवमी उत्सव को लेकर मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी की बैठक आयोजित

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

झारखंड

चांडिल: ग्रोथ मोनिटरिंग को लेकर कुकडु प्रखंड सभागार में एक दिवसीय प्रशिक्षण

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ

झारखंड

बच्ची लापता मामले पर हाईकोर्ट की नाराजगी के बाद डीजीपी तदाशा मिश्रा पहुंचीं गुमला, घंटो की परिजनों से पूछताछ