टुंडी में नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, बीमारी के कारणों का भी पता नहीं, लगातार मिल रहे नए मरीज

टुंडी में नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप, बीमारी के कारणों का भी पता नहीं, लगातार मिल रहे नए मरीज

टुंडी में नहीं थम रहा डायरिया का प्रकोप बीमारी के कारणों का भी पता नहीं लगातार मिल रहे नए मरीज

अम्बर कलश तिवारी/न्यूज11  भारत

धनबाद/डेस्क:   टुंडी तह पूर्वी टुंडी में डायरिया पर रोक नहीं लग पा रहा है. दे महीने से अधिक हो गए है और किसी न किसी गांव में डायरिया के मरीज मिल ही जा रहे हैं.  दो महीने से क्षेत्र में यह बीमारी लगातार पांव पसार रही है. डायरिया की चपेट में  सौ से अधिक लोग आ चुके हैं.  सरकारी आंकड़े के अनुसार तीन की मौत हुई है. स्वास्थ्य विभाग स्थिति पर नियंत्रण का दावा तो करता है लेकिन नए मरीज मिल ही रहे है. स्थिति यह है कि स्वास्थ्य विभाग अभी तक बीमारी के असली कारणों का पता भी नहीं लगा पाया है.

शुरुआती दिनों में स्वास्थ्य विभाग को आशंका थी कि डायरिया के पीछे दूषित पानी जिम्मेदार हो सकता है. इसको लेकर टुंडी और पूर्वी टुंडी के प्रभावित इलाकों से करीब 30 जलस्रोतों के पानी की सैंपल जांच के लिए भेजे गए. लेकिन रिपोर्ट ने विभाग की आशंका को गलत साबित कर दिया. एक दो को छोड़ दें तो सभी सैंपल सही पाए गए. रिपोर्ट आने के बाद अब अधिकारी भी उलझन में हैं कि जब पानी दूषित नहीं है, तो बीमारी आखिर किस वजह से फैल रही है.

इस बीच क्षेत्र में नए मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है. कई गांवों में लगभग हर घर में किसी न किसी को उल्टी-दस्त की शिकायत है. स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि स्वास्थ्य विभाग की ओर से दवा वितरण और जांच शिविर तो लगाए जा रहे हैं, लेकिन बीमारी पर रोक नहीं लग पा रही. हालात यह हैं कि कई लोग इलाज के लिए अब निजी क्लीनिकों और धनबाद शहर के अस्पतालों का रुख कर रहे हैं. स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों का कहना है कि टीम लगातार गांवों में जाकर स्थिति का जायजा ले रही है. डॉक्टरों की अतिरिक्त टीमें भी भेजी गई हैं. विभाग इस बीमारी को रोकने और पीड़ितों की बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने की हर संभव कोशिश में जुटा है. अधिकारियों का यह भी कहना है कि दूषित भोजन या स्वच्छता की कमी भी डायरिया के फैलाव की बड़ी वजह हो सकती है. लोगों को इसके लिए भी जागरूक किया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: बिहार की जनता वर्तमान सरकार से नाराज है और परिवर्तन चाहती है - तेजस्वी यादव

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए