न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर थाना क्षेत्र के नंदपुर पंचायत के डोंगाकाटा नीचे टोला की रहने वाली 31 वर्षीय महिला खुशबू खंडाईत का शनिवार शाम करीब सात बजे मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रसव के दौरान मौत हो गई. जिससे अस्पताल परिसर में कोहराम मच गया. परिवार वालो ने इस घटना पर नाराज़गी जताते हुए अस्पताल प्रशासन पर घोर लापरवाही बरतने की बात कही. मृतक महिला के पति रोहित खंडाइत ने बताया कि पत्नी को प्रसव के लिए सुबह नौ बजे अस्पताल में भर्ती कराया गया था. दोपहर करीब 4:22 नार्मल डिलीवरी के दौरान उसकी पत्नी के प्रसव के दौरान एक मृत बच्ची को जन्म दिया. महिला प्रसव के बाद स्वस्थ महसूस कर रही थी. लेकिन जब उस महिला को प्रसव के दौरान मृत बच्ची के जन्म देने की जानकारी मिली तो. वह महिला को भारी सदमा लग गया. जिससे महिला की हालत बिगड़ने लगी और शाम करीब सात बजे अस्पताल में उसकी भी मौत हो गई.
विदित हो की उस महिला का शादी के दस साल बाद माँ बनने का अवसर आया था. शायद इस घटना से आहत महिला को भारी सदमा लगा हो और इस बात को सहन न कर पाई हो और महिला की मौत हो गई हो. वही इस घटना को लेकर मृतक महिला के परिजन मनोहरपुर प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष सीताराम गोप ने चिकित्सीय व्यवस्था को लेकर नाराज़गी जताई,और घोर लापरवाही बरतने की बात कही. उन्होंने कहा की अस्पताल में सर्जन डॉक्टर एवं स्त्री रोग विशेषज्ञ महिला डॉक्टर का अभाव है. जबकि अस्पताल में अल्ट्रासाउंड मशीन रहने के बावजूद टेक्नीशियन के अभाव में मरीज़ों को इसका लाभ नहीं मिल पा रहा है.
उन्होंने कहा कि प्रसव को लेकर यदि कोई भी समस्या रही हो तो तत्काल जाँच के बाद उचित सलाह दी जानी चाहिये थी ताकि मरीज़ को समय रहते हुए बेहतर चिकित्सा हेतु अन्य बड़े अस्पताल में ले जाया जाता. जिससे जच्चा बच्चा की जान बचाई जा सकती थी. उन्होंने आगे से इस तरह की लापरवाही एवं पुनरावृत्ति ना हो इसके लिए स्वास्थ्य विभाग के उच्चाधिकारियों से चिकित्सीय व्यवस्था सुदृढ़ करने की माँग की है और साथ ही मनोहरपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र के चिकित्सीय व्यवस्था पर सवाल उठाया है.
यह भी पढ़ें: विधिक सेवा समिति बेरमो तेनुघाट ने गोविंदपुर पंचायत भवन में आयोजित किया कानूनी जागरूकता शिविर