सुपौल में चाय दुकान पर युवक की निर्मम हत्या, गोली मारने के बाद गला रेतकर फरार हुए बदमाश

सुपौल में चाय दुकान पर युवक की निर्मम हत्या, गोली मारने के बाद गला रेतकर फरार हुए बदमाश

सुपौल में चाय दुकान पर युवक की निर्मम हत्या गोली मारने के बाद गला रेतकर फरार हुए बदमाश

न्यूज11  भारत

सुपौल/डेस्क: सुपौल जिले के किशनपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत राजपुर पंचायत के सिसौनी गांव में रविवार की संध्या करीब 7 बजे एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई. बाइक पर सवार नकाबपोश अपराधियों ने चाय दुकान पर बैठे एक युवक की पहले गोली मारकर और फिर धारदार हथियार से गला रेतकर हत्या कर दी. घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है.

मृतक की पहचान कटहारा गांव निवासी राजेश सुतिहार के रूप में हुई है. जानकारी के अनुसार, राजेश एनएच-327ए के किनारे स्थित सिसौनी मारुति सुजुकी शोरूम के समीप सुरज साह की चाय दुकान पर बैठकर चाय पी रहा था. इसी दौरान किशनपुर की ओर से बाइक पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने अचानक उस पर हमला कर दिया.

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अपराधियों ने पहले राजेश पर दो राउंड फायरिंग की. गोली लगने के बाद भी जब उसकी मौत नहीं हुई तो बदमाशों ने धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया और मौके से फरार हो गए. बताया जा रहा है कि अपराधी दो मोटरसाइकिल पर सवार थे और कुल चार की संख्या में थे.
 
दुकानदार सुरज साह ने बताया कि राजेश घटना से लगभग 10 मिनट पहले ही उसकी दुकान पर आया था और पानी मांगा था. जब वह पानी लेने अपने घर गया और वापस लौटा तो दो गोली चलने की आवाज सुनी. लौटकर देखा तो राजेश खून से लथपथ दुकान के अंदर गिरा पड़ा था और बदमाश फरार हो चुके थे.

घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों की मदद से गंभीर रूप से घायल राजेश को सदर अस्पताल सुपौल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया.

सूचना मिलते ही किशनपुर थानाध्यक्ष ज्ञान रंजन कुमार, एसपी आर.एस. सरथ और डीएसपी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का जायजा लिया. इधर, किशनपुर थानाध्यक्ष का कहना है कि गोली लगने की अबतक पुष्टि नहीं हुई है. पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है और अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है. शव पोस्टमार्टम में लाया गया है.

यह भी पढ़ें: सीएम नीतीश के साथ बॉन्डिंग काफी मजबूत रही है, नीतीश के  राज्यसभा जाने पर अवधेश नारायण की प्रतिक्रिया

संबंधित सामग्री

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड

चंदवा: एनएच किनारे मौत बनकर झूल रहा 11 हजार वोल्ट का तार, विभाग बेपरवाह

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

झारखंड

झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्ती के संकेत, नए लोकायुक्त जस्टिस अमिताभ कुमार गुप्ता ने संभाला कार्यभार

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

झारखंड

मनोहरपुर थाना क्षेत्र के तुमसाई गांव में झुलसने से शिशु गंभीर,40 प्रतिशत शरीर जला, बेहतर इलाज के लिए रेफर

j

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

राजनीति

पटना एयरपोर्ट टर्मिनल में गिरती टाइल्स से मचा बवाल: तेजस्वी का NDA सरकार पर भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण का बड़ा आरोप...

पटना एयरपोर्ट के नए टर्मिनल में टाइल्स गिरने के दावे को लेकर तेजस्वी यादव ने एनडीए सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उद्घाटन के कुछ समय बाद ही उठे इन सवालों ने निर्माण गुणवत्ता और सुरक्षा पर बहस तेज कर दी .

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल 

झारखंड

दिल्ली रवाना हुए प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, ओबीसी एडवाइजरी काउंसिल की बैठक में होंगे शामिल