सागर कुमार/न्यूज11 भारत
भुरकुंडा/डेस्क: पतरातु रेलवे ओवर ब्रिज निर्माण कार्य में हथियार से लैस अपराधियों ने की फायरिंग है. अपराधियों द्वारा की गई फायरिंग में ओवरब्रिज में लगे सिक्योरिटी गार्ड को गोली लगी है. वारदात की सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने वहां से चार खोखा बरामद किया है. घायल व्यक्ति का अस्पताल में इलाज चल रहा है.
बता दें कि लेवी की मांग को लेकर इस वारदात को अंजाम दिया गया है. कुछ दिन पूर्व भी अपराधियों के द्वारा राहुल सिंह के नाम से फायरिंग की गई थी.
वारदात के बाद घटना स्थल पर पहुंचकर पतरातू पुलिस मामले की जांच कर रही है. वहीं वारदात के बाद क्षेत्र में दहशत का माहौल कायम है. वारदात के बाद घटनास्थल पर पतरातू एसडीपीओ गौरव गोस्वामी, पतरातु थाना प्रभारी, भुरकुंडा, भदानीनगर सभी प्रभारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल में जुट गये.
यह भी पढ़ें: सासाराम में मैट्रिक की परीक्षा में फेल होने पर छत से कूद कर छात्र ने दी जान