न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रिश्वत के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार हुए डीएसपी कार्यालय में तैनात रीडर सुनील कुमार पासवान को जमानत देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. एसीबी की विशेष कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज कर दी है. सुनील कुमार पासवान ने 30 अक्टूबर को याचिका दाखिल कर कोर्ट से जमानत की गुहार लगाई है. सुनील कुमार पासवान को एसीबी ने 25 हजार रुपए रिश्वत लेते 16 अक्तूबर को गिरफ्तार किया था. गिरफ्तारी एक फॉरेस्ट गार्ड जितेंद्र कुमार का नाम एफआईआर से हटाने और मामले को कमजोर करने के एवज में ली गई थी. गिरफ्तारी के बाद से ही आरोपी जेल में बंद है.
सुनील कुमार पासवान बिहार के लखीसराय जिला के लखना गांव का निवासी है. शिकायतकर्ता मिथुन कुमार के आवेदन पर एसीबी ने कार्रवाई की थी. शिकायतकर्ता के बड़े भाई वनरक्षी जितेंद्र कुमार को दहेज प्रताड़ना केस में बचाने और केस को हल्का करने के एवज में आरोपी सुनील कुमार पासवान ने 40 हजार रुपए की मांग की थी. वनरक्षी जितेंद्र कुमार के खिलाफ चुटिया थाना में 5 मई 2025 को कांड संख्या 103/2025 के तहत दहेज प्रताड़ना का प्राथमिकी दर्ज है. पीड़ित ने रिश्वत की राशि कम कराया और मामला 25 हजार में तय हुआ था.
ये भी पढ़ें- शराब घोटाला: आरोपी राजेंद्र प्रसाद जायसवाल की जमानत याचिका पर सुनवाई पूरी, 17 दिसंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला