दो सौ रुपए के लिए जानलेवा हमला करने का ट्रायल फेस कर रहे आरोपी को कोर्ट ने किया बरी

By : News11 Bharat
दो सौ रुपए के लिए जानलेवा हमला करने का ट्रायल फेस कर रहे आरोपी को कोर्ट ने किया बरी

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क:  दो सौ रुपए के लिए जानलेवा हमला करने के आरोप  में ट्रायल फेस कर रहे आरोपी मोहम्मद जहीद को अदालत ने साक्ष्य के अभाव में हुए बरी कर दिया. अपर न्याययुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने पर्याप्त साक्ष्य के अभाव में आरोपी को बरी किया है.  बता दें कि आरोपी के द्वारा यह कथित जानलेवा हमला 29 सितंबर, 2023 को किया गया था.  प्राथमिकी के अनुसार हिंदपीढ़ी थाना क्षेत्र के सेकेंड स्ट्रीट, नियर पोस्ट ऑफिस निवासी साजिद अपने घर से 10 बजे दिहाड़ी मजदूरी की तलाश में घर से निकला था. वह भट्ठी चौक पर काम के इंतजार में खड़ा था. तभी आरोपी मोहम्मद जाहिद उर्फ राज साजिद के साथ मारपीट कर पैकेट से  दो सौ रुपए छीन कर भाग गया था. साजिद अपना पैसा मांगने के लिए पीछे  दौड़कर पहुंचा और अपना पैसा मांगने लगा, जिसपर आरोपी ने गाली-गलौज कर  मारपीट शुरू कर दी. इसी हाथापाई में पास में रखे कुकर के ढक्कन से सिर पर वार कर गंभीर रूप से घायल कर दिया. घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची जिससे साजिद की जान बच सकी.

यह भी पढ़ें: रांची: दहेज हत्या मामले में पूरी हुई सुनवाई, 18 दिसंबर को कोर्ट सुनाएगा फैसला

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.