विद्या शर्मा/न्यूज11 भारत
जादूगोड़ा/डेस्क: केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल की जादूगोड़ा मुख्यालय को वर्ष 2025-26 में हिन्दी की ज्यादा उपयोगिता पर प्रथम पुरस्कार से सम्मानित किया गया.यह सम्मान राष्ट्रीय धातु कर्म प्रयोगशाला जमशेदपुर द्वारा दिया गया. नगर राजभाषा कार्यालय समिति, जमशेदपुर की ओर से राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला, जमशेदपुर में आयोजित छमाही बैठक में ग्रुप केंद्र केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल, जादूगोड़ा मुख्यालय (जमशेदपुर) को वर्ष 2025-26 के दौरान अपने कार्यालय में नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति के सभी सरकारी, स्वायत्तशासी, सार्वजनिक उपक्रमों एवं वित्तीय संस्थानों के बीच धारा 3(3) का अनुपालन एवं अनुषंगी कार्य हेतु प्रथम पुरस्कार प्रदान किया गया.
नगर राजभाषा कार्यालय समिति, जमशेदपुर, सी.एस. आई. आर.-राष्ट्रीय धातुकर्म प्रयोगशाला के निदेशक सह बैठक के अध्यक्ष महोदय द्वारा पुलिस उप महानिरीक्षक ग्रुप केंद्र जादूगोड़ा कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के हिंदी को बढ़ावा देने के उनके प्रयास को अत्यंत प्रशंसनीय बताया गया और हिंदी के विकास में सराहनीय योगदान को काफी सराहा गया. इस पुरस्कार के तहत ग्रुप केंद्र ( जादूगोड़ा) जमशेदपुर कार्यालय को एक शील्ड और प्रशस्ति प्रमाण-पत्र प्रदान किया गया.
यह भी पढ़ें: भाजपा का संगठनात्मक कार्यक्रम भव्य रूप से संपन्न, सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने लिया हिस्सा, बड़े पैमाने पर सदस्यता ग्रहण