चतरा से 28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव पहाड़ी इलाके में मिला, इलाके में सनसनी

चतरा से 28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव पहाड़ी इलाके में मिला, इलाके में सनसनी

चतरा से 28 दिनों से लापता दिव्यांग किशोरी का शव पहाड़ी इलाके में मिला इलाके में सनसनी

न्यूज़11 भारत
चतरा/डेस्क: 
चतरा जिले के गिद्धौर थाना क्षेत्र अंतर्गत गांगपुर गांव से 28 दिनों से लापता 15 वर्षीय दिव्यांग किशोरी मुन्नी कुमारी उर्फ रानू कुमारी का शव शनिवार को गांव के समीप पहाड़ी क्षेत्र से बरामद किया गया. शव मिलने की खबर से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई, जबकि परिजनों में कोहराम मच गया. परिजनों के अनुसार, मुन्नी कुमारी (पिता निर्मल राणा) पैरों से दिव्यांग थी. वह 28 दिसंबर 2025 को घर के पास अन्य बच्चों के साथ पिकनिक पर गई थी, लेकिन वापस नहीं लौटी. काफी खोजबीन के बाद परिजनों ने गिद्धौर थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया. जंगलों, जलाशयों और आसपास के इलाकों में ड्रोन की मदद से लगातार तलाश की गई. पुलिस की ओर से सूचना देने वाले के लिए 50 हजार रुपये का इनाम भी घोषित किया गया था. शनिवार को कुछ ग्रामीण पहाड़ी इलाके की ओर गए थे, जहां तेज दुर्गंध आने पर उन्होंने खोजबीन शुरू की. इसी दौरान एक किशोरी का शव पड़ा मिला. सूचना मिलते ही गिद्धौर थाना पुलिस मौके पर पहुंची, शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया. परिजनों ने शव की पहचान मुन्नी कुमारी के रूप में की. पहचान होते ही परिवार बेसुध हो गया और पूरे गांव में मातम छा गया.

मौत का कारण स्पष्ट नहीं
पुलिस की प्रारंभिक जांच में शव के आसपास किसी तरह की स्पष्ट हिंसा के निशान नहीं मिले हैं. हालांकि, दिव्यांग किशोरी का पहाड़ी इलाके तक पहुंचना कई सवाल खड़े कर रहा है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा. मामले की गहन जांच जारी है. घटना के बाद परिजनों और स्थानीय ग्रामीणों ने न्याय की मांग की है. 

ये भी पढ़ें- लेवी वसूली के मामले में जेल में बंद टीएसपीसी माओवादी साहिल अंसारी को नहीं मिली राहत, जमानत याचिका खारिज  
 
संबंधित सामग्री

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

झारखंड

घाघरा रंगदारी मांगने व मारपीट मामले में तीन गिरफ्तार, घाघरा पुलिस ने भेजा जेल

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

देश-विदेश

किंग चार्ल्स के छोटे भाई व पूर्व प्रिंस एंड्रयू को किया गया गिरफ्तार, एपस्टीन जांच के बीच बड़ा एक्शन 

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

झारखंड

दिवंगत नाजिर तापस सरकार की आत्मा की शांति के लिए प्रखंड कार्यालय में शोकसभा, कार्य रहा स्थगित

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

झारखंड

आजसू सुप्रीमो सुदेश महतो का गुमला जाने के क्रम में भरनो में भव्य स्वागत

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार

झारखंड

पूर्व मंत्री योगेन्द्र साव और उनके पत्नी पूर्व विधायक निर्मला देवी को पगार ओपी पुलिस ने किया गिरफ्तार