स्वच्छ और सुंदर घाघरा बनाने की पहल के लिए अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों संग की बैठक

By : News11 Bharat
स्वच्छ और सुंदर घाघरा बनाने की पहल के लिए अंचलाधिकारी ने ग्रामीणों संग की बैठक

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: घाघरा को स्वच्छ, साफ और सुंदर बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए अंचलाधिकारी खाखा सुशील कुमार ने घाघरा पंचायत भवन में मंगलवार को ग्रामीणों के साथ एक बैठक आयोजित की. इस बैठक का मुख्य उद्देश्य घाघरा को एक मॉडल प्रखंड के रूप में स्थापित करना और इसमें जनभागीदारी सुनिश्चित करना था.

घाघरा हमारा घर है, सुंदर बनाना हमारी जिम्मेदारी - सीओ सुशील कुमार

बैठक में ग्रामीणों को संबोधित करते हुए अंचलाधिकारी सुशील कुमार ने कहा कि "घाघरा हमारा घर है और अपने घर को सुंदर बनाना हमारी जिम्मेदारी है." उन्होंने इस पहल में सभी को एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया.अंचलाधिकारी ने लोगों से घाघरा को स्वच्छ बनाने हेतु सुझाव देने का अनुरोध किया.इस दौरान अनिरुद्ध चौबे ने सुझाव दिया कि इस अभियान में पंचायत के सभी जनप्रतिनिधियों को भी शामिल किया जाना चाहिए. घाघरा को स्वच्छ और सुंदर बनाने के लिए पूरे घाघरा में फूल और पौधे लगाए जाएंगे.तालाबों को सुंदर बनाया जाएगा और लोगों से नदियों में अपने घरों का कचरा न फेंकने का आग्रह किया गया.वहीं नालियों की नियमित सफाई की जाएगी.सभी प्रमुख पर्यटन स्थलों का विकास और सौंदर्यीकरण किया जाएगा.इस बैठक में मसरिया डैम, देवाकी बाबाधाम, हापामुनि मंदिर, टांगर शिकवार डैम को पर्यटन स्थल के रूप में चिह्नित किया गया. इस अभियान को चलाने के लिए 10 लोगों की एक कमेटी का गठन किया जाएगा. बैठक के समापन के बाद, मुखिया योगेंद्र भगत की अगुवाई में सभी उपस्थित लोगों ने घाघरा में एक पैदल मार्च किया. इस मार्च के दौरान, लोगों से अपील की गई कि वे अपनी दुकानों एवं घरों के आगे कचरा न फैलाएँ. मुखिया ने लोगों से विशेष आग्रह किया कि वे अपने दुकानों और घरों के आगे कचरा रखने के लिए दो डब्बे अवश्य रखें. यह अपील की गई कि एक डब्बे में गीला कचरा और दूसरे में सूखा कचरा रखा जाए, ताकि कचरा प्रबंधन को सुचारु रूप से किया जा सके.यह पहल घाघरा को एक स्वच्छ और सुंदर स्थान बनाने की दिशा में एक नई उम्मीद जगाती है, जिसमें प्रशासन और जनता कंधे से कंधा मिलाकर काम करने को तैयार हैं.

यह भी पढ़ें: पूर्वी चंपारण में NDA की ताबड़तोड़ रैली, केंद्रीय गृहमंत्री पहुंचे चकिया, भ्रष्टाचार पर महागठबंधन को घेरा

संबंधित सामग्री

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

रांची के कोकर इलाके में खड़ी बाइक में लगी आग, मची अफरातफरी, हादसे में युवक बाल-बाल बचा

आग लगने की घटना सदर थाना क्षेत्र में डिस्टलरी पूल के पास हुई है

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

श्रीलंका को बुरी तरह से रौंद कर भारतीय महिला क्रिकेट टीम ने Asian Games में जीता पहला गोल्ड मेडल

भारत अब तक एशियाई खेलों में 1 गोल्ड, 4 सिल्वर और 2 ब्रॉन्ज मेडल जीत चुका है

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

झारखंड तंजीम के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

तंजीम इस्लामिया के प्रतिनिधि मंडल ने राज्य निर्वाचन पदाधिकारी से की मुलाकात, सौंपा ज्ञापन

SIR प्रक्रिया में मतदाताओं के दावे और आपत्तियां दर्ज करने के लिए समय अवधि बढ़ाने की मांग की

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

एक व्यक्ति की हत्या से दहला धुर्वा, विवाद के बाद चुटिया के ऑटो चालक की जघन्य हत्या

मारपीट के बाद घायल हुए ऑटो चालक ने रांची के हॉस्पिटल में इलाज के दौरान तोड़ा दम, कई लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया, चल रही पूछताछ