कोयले के अवैध कारोबार पर सख्ती

कोयले का काला कारोबार अब बंद! किसी भी कीमत पर दोबारा अवैध गतिविधियां शुरू नहीं होने देंगे - CISC DGP राजीव मिश्रा

धनबाद में नए डीआईजी राजीव मिश्रा की सख्ती से अवैध कोयला कारोबारियों में हड़कंप

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
कोयले का काला कारोबार अब बंद! किसी भी कीमत पर दोबारा अवैध गतिविधियां शुरू नहीं होने देंगे - CISC DGP राजीव मिश्रा

न्यूज11  भारत

रांची/डेस्क: झारखंड खनन में अव्वल राज्यों में है तो यहां पर खनन के अवैध कारोबार का साम्राज्य खड़ा करने वालों की चांदी भी खूब रही है. लेकिन लगता है अब कोयले के कारोबारियों के दिन भी अब काले होने लगे हैं. और ऐसा तब से हो रहा है जब से गृह मंत्रालय और कोयला मंत्रालय ने झारखंड के विशेष कर धनबाद के साथ देश के दूसरे कोयला खदानों में हो रहे अवैध खनन पर निगाहें टेढ़ी कर ली है. अवैध कोयला खनन पर नियंत्रण के लिए जब से गृह मंत्रालय ने नई नीति और रणनीति बनाई है दूसरे दिन से ही कार्रवाइयां तेज हो गई हैं. केन्द्र सरकार और सुरक्षाबलों के लगातार एक्शन से काले कारोबारियों में हड़कम्प मचा हुआ है. अवैध कोयले के खिलाफ एक्शन लगातार जारी भी है. धनबाद, हजारीबा, खलारी से बड़ी मात्रा में अवैध कोयला जब्त किए जाने की खबरें आ रही हैं.
  
धनबाद, जो का कोयले के काले कारोबार का गढ़ रहा है, वहां तो हड़कम्प मचा हुआ है. सीआईएसएफ के नव-पदस्थापित डीआईजी राजीव मिश्रा सिजुआ और कतरास क्षेत्र का औचक निरीक्षण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा ले रहे हैं. उन्होंने लोयाबाद, जोगता थाना क्षेत्र के 22/12, एसबीसी रेलवे साइडिंग और कांटा पहाड़ी जैसे संवेदनशील इलाकों का दौरा किया. निरीक्षण के दौरान बीसीसीएल धनबाद यूनिट के वरीय कमांडेंट अजय सिंह, कमांडेंट मुकेश कुमार गुप्ता समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे. पूरे अभियान के दौरान भारी संख्या में सीआईएसएफ जवान तैनात रहे.

संवेदनशील इलाकों का दौरा करने के बाद डीआईजी राजीव मिश्रा ने ताजा स्थिति पर भी बयान दिया है. उन्होंने कहा कि जहां से लगातार अवैध कोयले के खनन की शिकायतें मिलती थीं, पिछले 13 दिनों से प्रभावित क्षेत्रों में अवैध कोयला उत्खनन पूरी तरह बंद है, उन्होंने साफ-साफ कहा कि इस कारोबार में शामिल कुछ सफेदपोशों और कारोबारियों के नाम सामने आए हैं. पुख्ता साक्ष्य मिलने के बाद उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी.

डीआईजी ने यह भी कहा कि जहां पहले अवैध खनन होता था, जहां अब अवैध कोयला का खनन बंद हैं, वहां किसी भी कीमत पर दोबारा अवैध गतिविधियां शुरू नहीं होने दी जाएंगी. इस औचक निरीक्षण और सीआईएसएफ की सख्ती से अवैध कोयला कारोबारियों को सांप सूंघ गया है.

यह भी पढ़ें: 14 जुलाई तक झारखंड में अच्छी बारिश का अनुमान, दोबारा मानसून सक्रिय होने के बाद राज्य में लगातार हो रही है बारिश

संबंधित सामग्री

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

रामगढ़ में जमीन अधिग्रहण का मुआवजा बढ़ा, हाईकोर्ट ने 3,740 से बढ़ाकर 99,300 रुपये प्रति डिसमिल किया

झारखंड हाईकोर्ट ने रामगढ़ के गांदके गांव में नेशनल हाईवे के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित जमीन के मुआवजे को लेकर बड़ा फैसला सुनाया है.

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

अभिलाष साहू के निलंबन मुक्ति के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट, निलंबन मुक्त होल्ड करने का निर्देश

कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष अभिलाष साहू को निलंबन मुक्त किए जाने के निर्णय से झारखंड कांग्रेस प्रभारी के राजू असंतुष्ट हैं.

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

CCL में अनुकंपा नियुक्ति पर झारखंड हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, NCWA-XI के तहत अविवाहित बहन को भी मिलेगी नौकरी

झारखंड हाई कोर्ट ने सेंट्रल कोलफील्ड्स लिमिटेड (CCL) में अनुकंपा के आधार पर नौकरी को लेकर एक बेहद महत्वपूर्ण और संवेदनशील फैसला सुनाया है.

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

बिना कारण बताओ नोटिस कर्मचारी की बर्खास्तगी गैर-कानूनी, कोर्ट जाने पर सजा देने की प्रथा तुरंत बंद हो: हाई कोर्ट

झारखंड हाईकोर्ट ने स्वास्थ्य विभाग के इंजीनियरिंग सेल में लंबे समय तक संविदा पर काम करने वाले नौ कर्मचारियों को बड़ी राहत दी है.

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

पुरानी सूची में नाम से नहीं मिलेगी सरकारी नौकरी, झारखंड हाईकोर्ट ने 35 सुपरवाइजरों की मांग ठुकराई

झारखंड हाईकोर्ट ने गैर-औपचारिक शिक्षा योजना में काम कर चुके 35 सुपरवाइजरों को झारखंड सरकार की नियमित सेवा में शामिल करने की मांग खारिज कर दी है.