असम में बड़ा ट्रेन हादसा! राजधानी एक्सप्रेस से कटे 8 हाथी, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

असम में बड़ा ट्रेन हादसा! राजधानी एक्सप्रेस से कटे 8 हाथी, 5 डिब्बे पटरी से उतरे

असम में बड़ा ट्रेन हादसा राजधानी एक्सप्रेस से कटे 8 हाथी 5 डिब्बे पटरी से उतरे

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
असम के लुमडिंग डिवीजन में शनिवार सुबह एक गंभीर रेल दुर्घटना हुई. सैरांग-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस जंगली हाथियों के झुंड से टकरा गई, जिससे ट्रेन का इंजन और पांच डिब्बे पटरी से उतर गए. हादसे में 8 हाथियों की मौत हो गई. वन अधिकारियों ने बताया कि यह दुर्घटना असम के होजाई जिले में हुई. राहत की बात यह है कि इस हादसे में कोई यात्री घायल नहीं हुआ.

रेल सेवाओं पर असर
इस हादसे के कारण ऊपरी असम और पूर्वोत्तर की रेल सेवाएं बाधित हो गई हैं. रेलवे अधिकारियों ने तुरंत बचाव कार्य शुरू कर दिया है और यात्रियों के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही हैं. घटना स्थल गुवाहाटी से लगभग 126 किलोमीटर दूर जमुनामुख-कामपुर खंड में हैं. हादसे के तुरंत बाद राहत ट्रेनें और रेलवे अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे. ट्रेन पटरी से उतरने और हाथियों के शरीर के टुकड़े बिखरने के कारण रेलवे सेवाओं में बाधा आई हैं. रेलवे ने प्रभावित डिब्बों के यात्रियों को अन्य डिब्बों में अस्थायी रूप से बैठाया. गुवाहाटी पहुंचने पर अतिरिक्त डिब्बे जोड़े जाएंगे ताकि सभी यात्रियों को सीट मिल सके और ट्रेन अपनी यात्रा जारी रख सके.

यह भी पढ़े: मानवता शर्मसार! एम्बुलेंस नहीं मिली, पिता थैले में रखकर बस से ले गया 4 साल के बेटे का शव
 
संबंधित सामग्री

कुन्दरी चेकनाका के पास बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर, बाइक सवार घायल

झारखंड

कुन्दरी चेकनाका के पास बाइक और चार पहिया वाहन की टक्कर, बाइक सवार घायल

पलामू जिले के लेस्लीगंज थाना क्षेत्र के कुन्दरी चेकनाका के समीप शनिवार को एक बाइक और चारपहिया वाहन के बीच आमने-सामने की टक्कर हो गई.

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह, समिति के साथ किया निरीक्षण

झारखंड

बाबा टांगीनाथ धाम के विकास को लेकर गंभीर दिखीं मंत्री दीपिका पांडे सिंह, समिति के साथ किया निरीक्षण

दिए कई महत्वपूर्ण निर्देश

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा कल, केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में धारा 163 लागू, फोटोकॉपी दुकानें रहेंगी बंद

झारखंड

पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा कल, केंद्रों के सौ मीटर के दायरे में धारा 163 लागू, फोटोकॉपी दुकानें रहेंगी बंद

बारह जुलाई को आयोजित होने वाली पॉलिटेक्निक प्रवेश प्रतियोगिता परीक्षा को शांतिपूर्ण, निष्पक्ष और कदाचारमुक्त माहौल में संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने मुस्तैदी बढ़ा दी है.

कामडरा के गुरजंडीह गांव में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: महिलाओं ने सीखी मिर्च-टमाटर की नर्सरी तैयार करने की तकनीक 

झारखंड

कामडरा के गुरजंडीह गांव में आत्मनिर्भरता की ओर बढ़ते कदम: महिलाओं ने सीखी मिर्च-टमाटर की नर्सरी तैयार करने की तकनीक 

प्रखंड के गुरजंडीह गाँव में स्थानीय महिलाओं को कृषि के क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के उद्देश्य से एक विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया.

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में

झारखंड

सरला बिरला पब्लिक स्कूल में 'बैगलेस डे' और फिल्म स्क्रीनिंग के जरिए विद्यार्थियों ने सीखा जीवन का पाठ

सरला बिरला पब्लिक स्कूल, रांची ने शिक्षा को केवल पाठ्यपुस्तकों तक सीमित न रखकर उसे एक आनंदमयी और व्यावहारिक अनुभव बनाने की अपनी प्रतिबद्धता को दोहराया है.