गढ़वा जिले में भी भाजपा अनुशासन को लेकर हुई सख्त, बागी होकर चुनाव लड़ रहे अलखनाथ ...

गढ़वा जिले में भी भाजपा अनुशासन को लेकर हुई सख्त, बागी होकर चुनाव लड़ रहे अलखनाथ पांडेय से मांगा स्पष्टीकरण

भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह गढ़वा नगर परिषद के अध्यक्ष हैं अलखनाथ

गढ़वा जिले में भी भाजपा अनुशासन को लेकर हुई सख्त बागी होकर चुनाव लड़ रहे अलखनाथ पांडेय से मांगा स्पष्टीकरण

अरुण कुमार यादव/न्यूज11  भारत

गढ़वा/डेस्क:  भारतीय जनता पार्टी झारखंड प्रदेश संगठन ने पार्टी अनुशासन को लेकर कड़ा रुख अपनाया है. पार्टी के प्रदेश महामंत्री राज्यसभा सांसद सह मुख्यालय प्रभारी डॉ. प्रदीप वर्मा द्वारा जारी पत्र में गढ़वा जिले के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अलखनाथ पांडेय से सात दिनों के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है. जारी पत्र में कहा गया है कि अलखनाथ पांडेय के विरुद्ध पार्टी विरोधी गतिविधियों में संलिप्त होने की शिकायतें पार्टी के संज्ञान में आई हैं, जो अनुशासनहीनता की श्रेणी में आती हैं. प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार उन्हें सात दिनों के अंदर अपना स्पष्टीकरण प्रदेश कार्यालय, रांची में प्रस्तुत करने को कहा गया है. पत्र में स्पष्ट किया गया है कि निर्धारित समय सीमा के भीतर जवाब नहीं मिलने पर पार्टी अनुशासनात्मक कार्रवाई करने के लिए बाध्य होगी. यह पत्र प्रदेश महामंत्री (सांसद) डॉ. प्रदीप वर्मा के हस्ताक्षर से जारी किया गया है तथा इसकी प्रति प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू को भी सूचनार्थ प्रेषित की गई है. इसकी जानकारी भाजपा जिलाध्यक्ष गढ़वा उदय कुशवाहा ने शनिवार की दी है. 

उन्होंने कहा कि भाजपा गंभीरता के साथ नगर निकाय का चुनाव लड़ रही है. चुनाव के दौरान गढ़वा में पार्टी के कुछ अन्य कार्यकर्ता भी पार्टी विरोधी गतिविधि में शामिल हैं. वैसे लोगों पर भी पार्टी नजर बनाई हुई है. वैसे लोग अगर अपने कार्यप्रणाली में सुधार नहीं लाते हैं तो पार्टी बाहर का रास्ता अख्तियार करेगी.वहीं गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने भी कहा है की भाजपा अनुशासन से चलने वाली पार्टी है जिस तरह से कुछ लोगों ने पार्टी लाइन से हटकर भाजपा समर्थित टाइप के प्रत्याशी के रूप में अपना प्रचार कर रहें हैं वैसे लोगों पर पार्टी ने एक्शन लिया है आने वाले दीन में पार्टी से हटकर काम करने वाले लोगों पर कठोर कार्यवाई पार्टी करेगी.इस मौके पर भाजपा के सैंकड़ो नेता कार्यकर्त्ता मौजूद थे.

height=507

 

यह भी पढ़ें: ठाकुरगांव के खिजूरटोला में इफको रांची ने लगाया स्वास्थ्य शिविर, करीब 150 लोगों की हुई स्वास्थ्य जांच

संबंधित सामग्री

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

झारखंड

रांची के अरगोड़ा चौक के पास ऑटो और कार में टक्कर, ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल 

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

झारखंड

जेपीएससी परीक्षा को लेकर बरवाडीह प्रशासन अलर्ट, बीडीओ व एसडीपीओ ने किया लॉज-होटलों का औचक निरीक्षण

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

झारखंड

रिम्स की डेंटल की छात्रा के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर चिकित्सकों में भारी आक्रोश, निकाला गया कैंडल मार्च 

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

झारखंड

सारंडा ऑपरेशन में नक्सलियों की गोलियां और IED नहीं, मच्छर बना दुश्मन... मलेरिया से जवान की मौत

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से  घायल

झारखंड

बाइक सवार सीसीएल कर्मी अनियंत्रित होकर गुपचुप बेच रहे ठेले से टकराया, हुआ गंभीर रूप से घायल

सीसीएल कथारा क्षेत्रीय अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद बोकारो किया गया रेफर