चांडिल में केक काटकर मनाई गई शिबू सोरेन व शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती

चांडिल में केक काटकर मनाई गई शिबू सोरेन व शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती

चांडिल में केक काटकर मनाई गई शिबू सोरेन व शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती

संतोष कुमार/न्यूज़11 भारत

चांडिल/डेस्क:  चांडिल प्रखंड क्षेत्र के रुचाप स्थित मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के ननिहाल में रविवार को झारखंड आंदोलन के पुरोधा दिशोम गुरु स्व शिबू सोरेन एवं शहीद सांसद सुनील महतो की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई. इस अवसर पर केक काटकर जयंती मनाई गई तथा दोनों महान नेताओं के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया गया. कार्यक्रम के दौरान ईचागढ़ विधायक सविता महतो एवं झामुमो केंद्रीय सदस्य गुरुचरण किस्कू ने संयुक्त रूप से स्कूली बच्चों के बीच कॉपी, कलम एवं टॉफी का वितरण किया. वहीं जरूरतमंद बुजुर्ग महिला एवं पुरुषों के बीच सैकड़ों कंबलों का वितरण कर सामाजिक सरोकार का परिचय दिया गया. 

जयंती समारोह में उपस्थित वक्ताओं ने स्व शिबू सोरेन एवं शहीद सांसद सुनील महतो के संघर्ष, विचारधारा और झारखंड राज्य के निर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उनके पदचिन्हों पर चलने का संकल्प लिया. इस मौके पर झामुमो नेता ओम प्रकाश लायेक, झामुमो केंद्रीय सदस्य काबलु महतो, जिला सचिव बैद्यनाथ टुडू, प्रो. पीसी महतो, प्रखंड अध्यक्ष कृष्णा महतो, नितेश वर्मा, संतोष किस्कू, लखीद्र किस्कू, अर्जुन सिंह मुंडा, सुदामा हेम्ब्रम, राजू किस्कू, धर्मू गोप, विशाल गोप, सोमाय टुडू, राहुल वर्मा, शिबू महतो, बादल महतो, टिंकू बेसरा, शंकर लायेक, मिलन तंतुवाई सहित बड़ी संख्या में झामुमो कार्यकर्ता एवं ग्रामीण उपस्थित थे.

यह भी पढ़ें: बेंगाबाद: भाजपा जिला महामंत्री शालिनी वैशिखियार के नेतृत्व में सभी नव नियुक्त जिला अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष सम्मानित

संबंधित सामग्री

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

झारखंड

गोइलकेरा में अवैध बालू लदे तीन ट्रैक्टर ट्रॉली जब्त, NGT की रोक के बावजूद हो रही थी ढुलाई

चक्रधरपुर के गोइलकेरा-मनोहरपुर मार्ग एनएच 320 डी पर तराईसोल के पास की गई छापेमारी

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

झारखंड

पीएमश्री विद्यालय होरिलोंग में अमित कुमार का सम्मान समारोह, विदाई के दौरान भावुक हुए शिक्षक और छात्र

प्रखंड के लुहूर में पदस्थापना के बाद सम्मान में रखा गया विदाई समारोह

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात,  पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

झारखंड

जुगसलाई विद्यायक मंगल कालिन्दी ने केडो गांव की दी करोड़ की सौगात, पंचायत भवन व उप स्वास्थ्य केन्द्र का किया उद्घाटन

जल्द केडो गांव के ग्रामीणों को मिलेगी एम्बुलेंस सेवा - मंगल कालिंदी

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

झारखंड

विधायक सविता महतो के प्रयास से ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र के चार मरीजों को मुख्यमंत्री राहत कोष से मिली आर्थिक सहायता

मुख्यमंत्री राहत कोष से सहायता राशि उपलब्ध कराने का आग्रह किया था

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

झारखंड

खरसावां थाना पहुंचे एसपी मनोज स्वर्गियारी, पुलिसिंग व्यवस्था का लिया जायजा

लंबित मामलों की समीक्षा करते हुए उनके शीघ्र निष्पादन, अपराध नियंत्रण तथा विधि-व्यवस्था को प्रभावी बनाने के निर्देश दिए