न्यूज11 भारत
मनोहरपुर/डेस्क: मनोहरपुर प्रखंड के दो युवाओं ने नाम रौशन कर दिया है. मनोहरपुर प्रखंड के नंदपुर निवासी पायल कुमारी गुप्ता एंव अंकित उपाध्याय मुनी आश्रम निवासी ने एसएससी परीक्षा में उत्तीर्ण होकर बीएसएफ में नौकरी हासिल की है. बता दे कि दोनों ही बहुत गरीब तबके परिवार से आते हैं. इस पर गुरुवार को मनोहरपुर बीडीओ शंक्तिकुंज ने दोनों युवाओं का हौसला अफजाई करते हुए मिठाई खिलाकर बधाई दी. संबोधित करते हुए कहा पढ़ाई एक ऐसा ज्ञान है कि सभी को लेना चाहिए. आजकल के युग में बिना शिक्षा के को ज्ञान नहीं है. खासकर नई पीढ़ी की युवाओं को कहते हुए कहा आप सभी निरंतर शिक्षा जारी रखे कभी ना कभी मंजीर मिल ही जायेगी. बताये दे की पायल कुमारी गुप्ता ने अपनी पढ़ाई से संबंधित रविवार बाजार में साबुन तेल दुकान का पढाई कर नौकरी हासिल की है. वहीं अंकित उपाध्याय ने कड़ी मेहनत कर पढाई के साथ साथ महुआ डौरी अपने छोटे सा व्यवसाय कर नौकरी हासिल की . दौनो युवाओं शिक्षा के प्रति मनोहरपुर में मिसाल कायम किये है.
यह भी पढ़ें: बगोदर के धरगुल्ली गांव के शम्मी राज ने रचा इतिहास, यूजीसी-नेट में ऑल इंडिया अंडर-5 रैंक