न्यूज11 भारत
बालूमाथ/डेस्क: प्रखंड में शहरी क्षेत्र से लेकर ग्रामीण क्षेत्रों में भी श्री रामनवमी के महा अष्टमी को लेकर रामभक्तों में काफी उत्साह देखी गई है. बृहस्पतिवार को मुरपा पंचायत से आस पास के कई अखाड़ों से देर शाम को जुलूस निकला और मुरपा मानसीघा मोड़ पर अखाड़ों का मिलान हुआ जहां लोगो ने कला का प्रदर्शन किया. इस दौरान पुलिस बल तैनात दिखें. वहीं महाअष्टमी की रात नव बजे मारंगलोइया पंचायत के जतरा टांड़ स्थित देवी मंडप में नव अखाड़ा का उद्घाटन संसदीय प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा, राजद युवा जिला अध्यक्ष दीपक यादव,स्थानीय मुखिया सोनमणि देवी ने सामूहिक रूप से फीता काट कर रामनवमी अखाड़ा की शुरुआत की.
इस दौरान लक्ष्मण कुशवाहा ने रामनवमी पूजा का बधाई देते हुए कहा कि परम्परा से चलती आ रही यह महा पर्व रामनवमी एकता एवं आपसी सौहार्द के प्रतीक है. आने वाले दिनों में भी यही एकता सौहार्द बनाए रखने की अपील की.मौके पर राजद युवा जिला अध्यक्ष सह समाजसेवी दीपक यादव ने रामनवमी पूजा की बधाई देते हुए नए अखाड़े को पांच तलवार भेंट किया और आपसी सौहार्द के साथ धूमधाम से रामनवमी पूजा मनाने की अपील की. अपनी बातों को आगे रखते हुए उन्होंने कहा यह पर्व आस्था के साथ साथ आपसी सौहार्द और भाई चारे का संदेश देता है.
इस दौरान समिति अध्यक्ष राजेश कुशवाहा एवं सांसद प्रतिनिधि लक्ष्मण कुशवाहा द्वारा आए अतिथि दीपक यादव, मुखिया सोनामनी देवी, दिलीप यादव (राजद युवा जिला महासचिव)अजीत कुमार (पत्रकार), समाजसेवी शशि भूषण यादव, अंकित यादव, निर्मल यादव, शक्लदीप यादव आदि को अंग वस्त्र ओढ़ाकर भव्य स्वागत किया गया. इस दौरान समिति के अध्यक्ष, सचिव रामदेव महतो, कोषाध्यक्ष नरेश राणा, बलराम सिंह, गोविंदा कुमार, अजय उरांव, बालेश्वर उरांव, राजेंद्र उरांव विकाश कुमार महतो, ईश्वर महतो सहित सैकड़ों रामभक्त मौजूद रहे.
यह भी पढ़ें: ट्रक और बाइक में हुई भीषण टक्कर, चालक को आईं हल्की चोटें