विकास कुमार/न्यूज़ 11 भारत
हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू: राज्य के 48 नगर निकायों में चुनाव को लेकर प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में है. हुसैनाबाद नगर पंचायत क्षेत्र में शांतिपूर्ण, भयमुक्त और निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित कराने के उद्देश्य से व्यापक फ्लैग मार्च निकाला गया.हुसैनाबाद अनुमंडल पदाधिकारी सह निर्वाची पदाधिकारी गौरांग महतो के नेतृत्व में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मोहम्मद याकूब, नगर प्रशासक शशि शेखर सुमन, अंचल पुलिस निरीक्षक विनोद राम, थाना प्रभारी चंदन कुमार समेत सैकड़ों पुलिसकर्मियों ने शहर के विभिन्न इलाकों में मार्च किया. फ्लैग मार्च थाना परिसर से निकलकर पटेल चौक, मधुशाला रोड, पुरानी बाजार, इमामबाड़ा, रविदास नगर, लंबी गली गांधी चौक, इस्लाम गंज और मुख्य बाजार सहित कई प्रमुख मार्गों से होकर गुजरा. इस दौरान प्रशासन ने स्पष्ट संदेश दिया कि चुनाव के दौरान चप्पे-चप्पे पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी और किसी भी प्रकार की गड़बड़ी बर्दाश्त नहीं की जाएगी.
मौके पर हैदरनगर थाना प्रभारी पुअनि अफजल अंसारी, देवरी ओपी प्रभारी बबलू कुमार, मुकेश कुमार सिंह, के.के. पांडेय, दी. गोप, एएसआई नर्मदेश्वर सिंह, धर्मेंद्र सिंह, उमेश बैठा, कमेश्वर राम, सुबोध कुमार, मुन्ना यादव समेत सैकड़ों पुलिस बल के जवान मौजूद थे. प्रशासन ने आम मतदाताओं से अपील की है कि वे निर्भीक होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर भाग लें.
यह भी पढ़ें: मानगो नगर निगम की मेयर प्रत्याशी सुधा गुप्ता ने चलाया डोर टू डोर संपर्क, लोगों से अपने पक्ष में वोट देने की अपील की