बंगाल से आए मूर्तिकारों को आदिशक्ति महाबीर मंदिर कमेटी ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

By : Admin
बंगाल से आए मूर्तिकारों को आदिशक्ति महाबीर मंदिर कमेटी ने अंगवस्त्र देकर किया सम्मानित

प्रमोद कुमार/न्यूज़11 भारत

बरवाडीह/डेस्क: शारदीय नवरात्र के अवसर पर बरवाडीह बस स्टैंड स्थित आदिशक्ति महाबीर मंदिर कमेटी की ओर से सोमवार को सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर बंगाल से आए मूर्तिकार गोविंदा सूत्रधार, अमित सूत्रधार, पसनजीत और खेपा को मुख्य अतिथि बरवाडीह थाना प्रभारी अनूप कुमार के हाथों अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत समिति के अध्यक्ष कमल किशोर सिंह उर्फ रिंकू सिंह ने थाना प्रभारी अनूप कुमार को अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित करने के साथ की। इसी क्रम में ड्यूटी पर तैनात एएसआई बीरेंद्र कुमार को भी अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम का संचालन रवि कुमार गुप्ता ने किया। मौके पर समिति के कन्हाई प्रसाद, राजवर्धन सिंह उर्फ डब्बू सिंह, अवनीश गुप्ता, प्रदीप प्रसाद, कमलेश कुमार, चेतन, गौरव, भास्कर, सचिन, आदर्श, हरमन, अंकित, शितिज समेत कई सदस्य एवं ग्रामीण उपस्थित रहे.

यह भी पढ़े: गावां में दुर्गापूजा को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च, उपद्रवियों पर रहेगी कड़ी नजर

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.