भरनो में 21 पड़हा समिति की बैठक संपन्न, मुकेश उरांव बने पड़हा राजा, पारंपरिक रीत...

भरनो में 21 पड़हा समिति की बैठक संपन्न, मुकेश उरांव बने पड़हा राजा, पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया सम्मान

भरनो में 21 पड़हा समिति की बैठक संपन्न मुकेश उरांव बने पड़हा राजा पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ किया गया सम्मान

प्रेम कुमार सिंह/न्यूज 11 भारत

भरनो/डेस्क: प्रखंड मुख्यालय स्थित जेठ जतरा बगीचा में 21 पड़हा समिति भरनो की एक महत्वपूर्ण बैठक पड़हा अध्यक्ष लधूवा उरांव की अध्यक्षता में आयोजित की गई. बैठक में प्रखंड क्षेत्र के विभिन्न गांवों से पहुंचे समिति के पदाधिकारी एवं सदस्यों ने भाग लिया और सामाजिक विषयों पर विस्तार से चर्चा की.बैठक का मुख्य आकर्षण 21 पड़हा समिति के नए पड़हा राजा का चयन रहा.सर्वसम्मति से मुकेश उरांव को पड़हा राजा चुना गया. चयन के बाद उपस्थित सदस्यों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका सम्मान किया.उन्हें मलमला पहनाकर,सरना गमछा ओढ़ाकर एवं पगड़ी पहनाकर भव्य स्वागत किया गया,जिससे पूरे आयोजन में उत्साह का माहौल देखने को मिला.
नव चयनित पड़हा राजा मुकेश उरांव ने अपने संबोधन में कहा कि समिति द्वारा उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है,वह उसे पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे.उन्होंने आदिवासी समाज के विकास,एकता और परंपराओं को सहेजने की दिशा में मिलकर काम करने की अपील की.बैठक में भरनो,जतरा बगीचा,हेटटोली, पोखरटोली,गढ़ाटोली,बोडोटोली,पंडरानी,कमलपुर, तुरीअम्बा,खरतंगा समेत कई गांवों के सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे.

बैठक शांतिपूर्ण एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुई,जिसमें आदिवासी समाज की एकजुटता और पारंपरिक व्यवस्था को मजबूत करने का संकल्प लिया गया.इस अवसर पर पड़हा अध्यक्ष लधूवा उरांव,एतवा उरांव,सूरजमनी उरांव,चरवा उरांव,सोमरा उरांव,शिवराज उरांव,कर्मा उरांव,शनि उरांव,सुकरा उरांव,बिरसा उरांव,शनिका उरांव,अनिल उरांव,गोबरा उरांव,बंधुवा उरांव,वीरेंद्र उरांव,सुरेश उरांव,बिरसा उरांव,जुगल उरांव,बिन्देश्वर उरांव,महिंद्र उरांव,चंद्रु उरांव,चंद्रदेव उरांव,अमित उरांव,नगवा पहान,जोगी उरांव,छोटन मुंडा,धर्मेंद्र मुंडा,तेतरा पहान,विष्णु उरांव,रंजीत उरांव,बप्पी उरांव,सुदर्शन महली,संजय लोहरा,मेला उरांव,नंदुवा महली सहित अन्य कई गणमान्य लोग मौजूद थे..

यह भी पढ़ें: जन्मदिन पर याद किये गये महात्मा ज्योतिबा फुले, ए.के. सिंह कॉलेज में  मनाई गई 199वीं जयंती

 

संबंधित सामग्री

कथित संबंध के आरोप में बर्खास्त सिपाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभाग का आदेश रद्द

झारखंड

कथित संबंध के आरोप में बर्खास्त सिपाही को हाईकोर्ट से बड़ी राहत, विभाग का आदेश रद्द

झारखंड हाईकोर्ट ने झारखंड आर्म्ड पुलिस (JAP) के एक बर्खास्त सिपाही को बड़ी राहत देते हुए उसकी बर्खास्तगी को अवैध करार दिया है.

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का किया अनावरण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

झारखंड

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का किया अनावरण, हरी झंडी दिखाकर किया रवाना 

भारत की राष्ट्रपति, द्रौपदी मुर्मु ने आज, 7 जुलाई 2026 को राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में आयोजित समारोह में डूरंड कप टूर्नामेंट 2026 की ट्रॉफियों का अनावरण किया और उन्हें हरी झंडी दिखाकर रवाना कि

पालकोट में दिनदहाड़े 40 लाख के आभूषण की लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार

झारखंड

पालकोट में दिनदहाड़े 40 लाख के आभूषण की लूट, हवाई फायरिंग कर बदमाश फरार

पालकोट प्रखंड मुख्यालय में मंगलवार शाम हथियारबंद अपराधियों ने माही ज्वेलर्स के संचालक मनीष सोनी से करीब 40 लाख रुपये के आभूषण लूट लिए.

शराब घोटाला मामला: पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ED ने करीब सात घंटे तक की पूछताछ 

झारखंड

शराब घोटाला मामला: पूर्व वित्त मंत्री रामेश्वर उरांव से ED ने करीब सात घंटे तक की पूछताछ 

झारखंड शराब घोटाला मामले में पूर्व वित्त मंत्री और विधायक रामेश्वर उरांव से प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने मंगलवार को करीब सात घंटे तक पूछताछ की

चुटिया थाना क्षेत्र में युवती की संदेहास्पद मौत का रांची पुलिस ने किया खुलासा, पूर्व प्रेमी ने गला दबाकर की थी हत्या

झारखंड

चुटिया थाना क्षेत्र में युवती की संदेहास्पद मौत का रांची पुलिस ने किया खुलासा, पूर्व प्रेमी ने गला दबाकर की थी हत्या

मामले में महिला का पूर्व प्रेमी राहुल कुमार गुप्ता गिरफ्तार