गौरव पाल/न्यूज़ 11 भारत
बहरागोड़ा /डेस्क: बहरागोड़ा समेत जमशेदपुर के विभिन्न क्षेत्रों के स्वास्थ्य संबंधी गंभीर बीमारियों से जूझ रहे पाँच पीड़ित परिवारों को सांसद विद्युत वरण महतो की त्वरित पहल के कारण मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना के तहत बड़ी आर्थिक सहायता मिली है. सांसद महतो के प्रयासों से, इन परिवारों को इलाज के लिए आवश्यक राशि शीघ्रता से उपलब्ध हो पाई, जिससे उनका समुचित इलाज संभव हो सका.
आर्थिक तंगी के बीच सांसद बने मददगार
वहीं मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी योजना के लाभार्थियों में बहरागोड़ा प्रखंड क्षेत्र के सांड्रा पंचायत के बेनासोली गांव निवासी स्वपन मंडल का परिवार भी शामिल है. पूर्व पंचायत समिति सदस्य श्रीमती सरिता मंडल के पति स्वपन मंडल की बेहतर चिकित्सा के लिए 4,80,400/- रुपये की राशि स्वीकृत की गई है. जिसमें परिवार के सदस्यों ने भावुक होकर बताया कि आर्थिक तंगी के कारण वे स्वपन मंडल का बेहतर इलाज नहीं करा पा रहे थे. उन्होंने सरकारी योजना के अंतर्गत सहायता के लिए सांसद महतो से गुहार लगाई थी, जिस पर उन्होंने तत्काल संज्ञान लिया. सांसद ने संबंधित विभाग से जल्द से जल्द राशि उपलब्ध कराने के लिए पहल की.
पांचों पीड़ित व्यक्ति इलाजरत, परिजनों ने जताया आभार
सांसद की सक्रियता के परिणामस्वरूप, जिले के पाँचों गंभीर बीमारी से ग्रसित व्यक्तियों को यह आर्थिक सहायता प्राप्त हुई है और वे वर्तमान में इलाजरत हैं. सभी पीड़ित परिवारों के सदस्यों ने सांसद विद्युत वरण महतो तथा संबंधित विभाग के प्रति गहरा आभार प्रकट किया है.वहीं गरीबों के लिए यह सहायता जीवनदान साबित हुई है, जिससे यह स्पष्ट होता है कि सरकारी योजनाएँ और जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता मिलकर किस प्रकार जरूरतमंदों को संकट की घड़ी में बड़ी राहत प्रदान कर सकती है.
यह भी पढ़ें: 22 साल बाद जेल से रिहा होगा गैंग्स ऑफ वासेपुर का मुख्य सरगना फहीम खान