मुहर्रम पर राय में आज निकलेगा ताजिया व अखाड़ा जुलूस, तैयारी पूरी

Tazia and Akhada processions to be taken out in Ra

मुहर्रम पर राय में आज निकलेगा ताजिया व अखाड़ा जुलूस, तैयारी पूरी

कोयलांचल क्षेत्र के राय गांव में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार 26 जून को ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा.इसे लेकर राय मुहर्रम एवं अंजुमन कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं.

मुहर्रम पर राय में आज निकलेगा ताजिया व अखाड़ा जुलूस तैयारी पूरी

मुमताज अहमद/न्यूज11 भारत
पिपरवार/डेस्क:
कोयलांचल क्षेत्र के राय गांव में मुहर्रम के अवसर पर शुक्रवार 26 जून को ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस निकाला जाएगा.इसे लेकर राय मुहर्रम एवं अंजुमन कमेटी द्वारा सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. गांव में धार्मिक उत्साह और श्रद्धा का माहौल बना हुआ है.राय मुहर्रम कमेटी के अध्यक्ष शाहनवाज आलम एवं सचिव इरफान अंसारी ने बताया कि इस वर्ष भी राय में आकर्षक एवं भव्य ताजिया का निर्माण कराया गया है. ताजिया निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है. इसके निर्माण में बाहर से आए कुशल कारीगरों के साथ-साथ स्थानीय युवाओं ने भी सक्रिय भूमिका निभाई है.ताजिया की सुंदरता और कलात्मक सजावट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र बनी हुई है.मुहर्रम की नवमी की रात राय में अखाड़ा जुलूस निकाला गया. 

जुलूस गांव और आसपास के इलाकों का भ्रमण करते हुए इमामबाड़ा पहुंचा. यहां फातेहा के बाद युवाओं द्वारा लाठी, तलवार एवं अन्य पारंपरिक खेलों के हैरतअंगेज करतब प्रस्तुत किए गए. इन प्रदर्शनों को देखने के लिए बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे.कमेटी के पदाधिकारियों ने बताया कि शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद मुख्य ताजिया एवं अखाड़ा जुलूस राय मदरसा परिसर से निकाला जाएगा.यह जुलूस निर्धारित मार्गों से गुजरते हुए पुरानी राय पहुंचेगा, जहां राय और पुरानी राय के जुलूसों का मिलान होगा.इसके बाद दोनों गांवों के श्रद्धालु एक साथ राय बाजार पहुंचेंगे.

यहां पारंपरिक अखाड़ा प्रदर्शन, लाठी-भाला एवं अन्य हैरतअंगेज करतबों का प्रदर्शन किया जाएगा.मुहर्रम के अवसर पर क्षेत्र के लोगों में विशेष उत्साह देखा जा रहा है.शाहनवाज आलम और इरफान अंसारी ने कहा कि राय में प्रत्येक वर्ष मुहर्रम का जुलूस पूरी अकीदत, अनुशासन और शांतिपूर्ण माहौल में निकाला जाता है. इस वर्ष भी कमेटी ने सभी आवश्यक व्यवस्थाएं की हैं ताकि कार्यक्रम सफलतापूर्वक और सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.उन्होंने क्षेत्रवासियों से आपसी भाईचारे और शांति बनाए रखने की अपील की है. 

यह भी पढ़ें: बरई पलामू गांव में बुजुर्ग महिला के साथ हुआ मारपीट, पेक नारायणपुर थाना में कराया शिकायत दर्ज

संबंधित सामग्री

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

झारखंड

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

जेवियर स्कूल से हुमटा ग्राम तक की सड़क पिछले दो वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. दो साल पहले टेंडर होने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

झारखंड

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

गुरुवार शाम लगभग 6 बजे ग्राम अजमेरी स्थित शिव मंदिर में उस समय कौतूहल और श्रद्धा का माहौल बन गया, जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का द्वार खोलने पहुंचे.

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

झारखंड

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर छतरपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

झारखंड

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

गिरीडीह के गावां प्रखंड में गुरुवार शाम को आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. आंधी और बारिश से गावां टीवीएस शोरूम के पास एक सूखा चिरौता पेड़ गिर जाने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया.

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

घाघरा पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा निवासी रोहित कुमार उर्फ दीपक, पलामू के चैनपुर