तमाड़: एतवारी कुमारी हत्याकांड मामले के तीन आरोपियों को जमानत देने से कोर्ट ने किया इनकार

तमाड़: एतवारी कुमारी हत्याकांड मामले के तीन आरोपियों को जमानत देने से कोर्ट ने किया इनकार

तमाड़ एतवारी कुमारी हत्याकांड मामले के तीन आरोपियों को जमानत देने से कोर्ट ने किया इनकार 

न्यूज11 भारत 
रांची/डेस्क:
तमाड़ थाना क्षेत्र की तालाडीह मानकीडीह निवासी महिला एतवारी कुमारी की गोली मारकर हत्या करने के मामले में जेल में बंद तीन आरोपी सोनाराम लोहरा, अमित लोहरा और लक्षीचरण मुंडा को बेल देने से कोर्ट ने इनकार कर दिया है. अपर न्याययुक्त पवन कुमार की कोर्ट ने जमानत याचिका खारिज की. यह मामला फरवरी माह का है, जब महिला की हत्या गोली मारकर की गई थी और दुर्घटना का रूप देने के लिए घर में आग लगा दी गई थी. 

मामले की जांच में चौंकाने वाला खुलासा हुआ था. पुलिस को सूचना मिली थी कि महिला की मौत आग से झुलसने से हुई थी. लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला की मौत की पुष्टि आग से नहीं बल्कि गोली लगने से होने की पुष्टि हुई थी. जांच में खुलासा हुआ था कि आरोपियों ने सुनियोजित साजिश के तहत हत्या कर साक्ष्य छुपाने के नियत से घर में आग लगा दी थी. आरोपियों ने घटना को हादसे का रूप देने की पूरी कोशिश की थी. मामले का खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया था और प्रयुक्त हथियार भी बरामद किए गए थे.

ये भी पढ़ें- टेंडर कमीशन घोटाला: पूर्व मंत्री आलमगीर आलम की जमानत याचिका पर 2 अप्रैल को सुप्रीम कोर्ट में होगी सुनवाई 

संबंधित सामग्री

रांची में नहीं थम रहा है प्रिंस खान का आतंक, बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी 

झारखंड

रांची में नहीं थम रहा है प्रिंस खान का आतंक, बालाजी ज्वेलर्स के मालिक से मांगी गई 10 लाख रुपये की रंगदारी 

विश्व यक्ष्मा दिवस पर चंदनकियारी में जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

झारखंड

विश्व यक्ष्मा दिवस पर चंदनकियारी में जागरूकता रैली, ग्रामीणों को दी गई महत्वपूर्ण जानकारी

चाईबासा के लुंपुगगुटू में चल रहा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, समापन समारोह में भाग लेंगे राहुल, खड़गे

झारखंड

चाईबासा के लुंपुगगुटू में चल रहा कांग्रेस के जिलाध्यक्षों का प्रशिक्षण शिविर, समापन समारोह में भाग लेंगे राहुल, खड़गे

डीवीसी सीएसआर की ओर से निदेशक भवन में हुई ग्राम सलाहकार समिति की बैठक

झारखंड

डीवीसी सीएसआर की ओर से निदेशक भवन में हुई ग्राम सलाहकार समिति की बैठक

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम

झारखंड

उमेडंडा तलाब में चैती छठ की धूम, संध्या अर्घ के साथ भक्ति का अनोखा संगम