राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी ...

करियर काउंसलिंग आयोजित

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित, 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

राजगंज इंटर कॉलेज, राजगंज धनबाद एवं रामाकृष्णा आईएएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया.

राजगंज इंटर कॉलेज में प्रतिभा सम्मान समारोह व करियर काउंसलिंग आयोजित 46 मेधावी छात्र-छात्राएं सम्मानित

उत्तम विश्वकर्मा/न्यूज़11 भारत 
राजगंज/डेस्क:
राजगंज इंटर कॉलेज, राजगंज धनबाद एवं रामाकृष्णा आईएएस एकेडमी के संयुक्त तत्वावधान में बुधवार को प्रतिभा सम्मान समारोह सह करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में वर्ष 2026 के 37 तथा वर्ष 2025 के जैक वार्षिक परीक्षा के 9 टॉपरों सहित कुल 46 मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि धावाचीता पंचायत के मुखिया मनसाराम मुर्मू थे. विशिष्ट अतिथि के रूप में रामाकृष्णा आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर विभात शांडिल्य, सेंटर हेड साइबल बोस, कॉलेज के प्राचार्य संजीत कुमार महतो, उर्दू के व्याख्याता डॉ. इरफान अहमद, व्याख्याता संजीव कुमार गुप्ता, सुनीता टोप्पो सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

कार्यक्रम की शुरुआत छात्राओं सुमन, सौम्या, अदिति और रौनक द्वारा स्वागत गीत से हुई. इसके बाद प्राचार्य संजीत कुमार महतो ने स्वागत भाषण देते हुए कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की. छात्रा पूनम झा ने गणेश वंदना प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों की खूब सराहना प्राप्त की.

अपने संबोधन में रामाकृष्णा आईएएस एकेडमी के डायरेक्टर विभात शांडिल्य ने कहा कि सफलता का आधार सही मार्गदर्शन, अनुशासन और निरंतर मेहनत है. उन्होंने कहा कि ऑनलाइन शिक्षा के बढ़ते दौर में भी ऑफलाइन शिक्षा का महत्व कम नहीं हुआ है. उन्होंने विद्यार्थियों से लक्ष्य निर्धारित कर समर्पित भाव से तैयारी करने का आह्वान किया.

मुख्य अतिथि मनसाराम मुर्मू ने अभिभावकों से अपने बच्चों पर विश्वास रखने और उनकी रुचि के अनुसार आगे बढ़ने में सहयोग करने की अपील की. उन्होंने कहा कि शिक्षा के साथ स्वास्थ्य का ध्यान रखना भी उतना ही आवश्यक है. मेहनत और लगन से हर छात्र अपनी मंजिल हासिल कर सकता है.

इस अवसर पर 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले वर्ष 2026 के 37 टॉपरों तथा वर्ष 2025 के जैक परीक्षा के 9 टॉपरों को प्रमाण पत्र, मेडल और झारखंडी गमछा देकर सम्मानित किया गया. सम्मान समारोह में विद्यार्थियों के साथ उनके अभिभावकों को भी सम्मानित किया गया.

कार्यक्रम का संचालन वाणिज्य विभाग के व्याख्याता सोमनाथ केसरी ने किया. डॉ. इरफान अहमद, जीव विज्ञान की व्याख्याता स्मिता कुमारी एवं सेंटर हेड साइबल बोस ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन किया.

कार्यक्रम की सफलता में कॉलेज के शिक्षकों एवं कर्मचारियों के साथ रामाकृष्णा आईएएस एकेडमी की एकेडमिक कोऑर्डिनेटर निशा रॉय, हफीज खान, दीपक पटेल सहित सभी सदस्यों ने महत्वपूर्ण योगदान दिया. समारोह में बड़ी संख्या में अभिभावक, छात्र-छात्राएं एवं स्थानीय लोग उपस्थित रहे.

संबंधित सामग्री

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

झारखंड

चाईबासा: सड़क की बदहाली पर फूटा ग्रामीणों का गुस्सा; चक्का जाम कर REO दफ्तर घेरने की दी चेतावनी

पश्चिम सिंहभूम जिले के बंदगांव प्रखंड में सड़क की जर्जर स्थिति से नाराज ग्रामीणों का धैर्य बुधवार को जवाब दे गया.

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

झारखंड

ड्राइविंग लाइसेंस शिविर के दूसरे दिन हंगामा, स्लॉट फुल होने पर युवाओं का विरोध

गावां प्रखंड सह अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार को आयोजित ड्राइविंग लाइसेंस निर्माण शिविर के दूसरे दिन भी बड़ी संख्या में लोग पहुंचे.

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

झारखंड

गावां कालीमण्डा मंदिर के पास विवादित जमीन पर झोपड़ी बनाने को लेकर हुआ हंगामा, अंचलाधिकारी ने लगाया निषेधाज्ञा

गावां बाजार स्थित ऐतिहासिक काली मंडा मंदिर के पूर्वी भाग स्थित विवादित जमीन में एक पक्ष के द्वारा झोपड़ी बनाने को लेकर बुधवार भारी विवाद की स्थिति उतपन्न हो गई.

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

झारखंड

धसनिया में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से आठ वर्षीय मासूम की मौके पर ही मौत

आक्रोशित ग्रामीणों ने गोबिंदपुर–साहिबगंज स्टेट हाईवे को किया जाम

कोयल नदी के तट पर मिला लापता युवक का शव, बालू में दबे होने की मिली थी सूचना

झारखंड

कोयल नदी के तट पर मिला लापता युवक का शव, बालू में दबे होने की मिली थी सूचना

पलामू जिले के ऊंटारी रोड थाना क्षेत्र स्थित लुंबा सतबहिनी के सैकडीहा गांव से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है.