चंदवा टोरी जंक्शन में युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटा रेल प्रशासन

चंदवा टोरी जंक्शन में युवती की संदिग्ध मौत, जांच में जुटा रेल प्रशासन

चंदवा टोरी जंक्शन में युवती की संदिग्ध मौत जांच में जुटा रेल प्रशासन

राहुल कुमार/न्यूज11भारत

चंदवा/डेस्क:  टोरी जंक्शन पर एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई. घटना बरकाकाना–बरवाडीह रेल खंड अंतर्गत टोरी जंक्शन प्लेटफॉर्म संख्या एक की है, जहां युवती अचानक गिर पड़ी और उसकी मौत हो गई. मृतका की पहचान सुखमनी कुमारी (22 वर्ष), पिता रंगिया मुंडा, निवासी सेन्हा (चंदवा) के रूप में की गई है. उसके पास से मिले दस्तावेजों के आधार पर पहचान की पुष्टि हुई.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार युवती प्लेटफॉर्म संख्या एक के पूर्वी छोर पर यात्रियों के बैठने के लिए बने शेड में बैठी हुई थी. इसी दौरान वह अचानक नीचे गिर गई और उसके मुंह से खून बहने लगा.

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास मौजूद लोगों ने रेलवे अधिकारियों को सूचित किया. सूचना पर रेलवे की मेडिकल टीम मौके पर पहुंची और तत्काल उपचार शुरू किया. हालांकि उपचार के दौरान रेलवे के चिकित्सक डॉ. सौरभ कुमार ने युवती को मृत घोषित कर दिया.

घटना के बाद रेल प्रशासन द्वारा मृतका के परिजनों से संपर्क स्थापित करने का प्रयास किया गया. समाचार लिखे जाने तक युवती की मौत के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका था. परिजनों एवं स्थानीय लोगों की निगाहें अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे मौत के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा.

यह भी पढ़ें: डुमरी विधायक टाइगर जयराम महतो के आगमन को लेकर राजगंज में बैठक, थाने को दी गई सूचना

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त