चारधाम यात्रा से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा! कोडरमा होकर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

By : Mansi Kumari
चारधाम यात्रा से पहले रेलवे का बड़ा तोहफा! कोडरमा होकर चलेगी समर स्पेशल ट्रेन, यात्रियों को मिलेगी राहत

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
अक्षय तृतीया और चारधाम यात्रा की शुरुआत से पहले यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेलवे ने बड़ा कदम उठाया हैं. इंडियन रेलवे ने कोलकाता और ऋषिकेश के बीच समर स्पेशल ट्रेन चलाने का ऐलान किया हैं. दून एक्सप्रेस में लंबी वेटिंग लिस्ट के कारण यात्रियों को हो रही परेशानी को कम करने के लिए यह फैसला लिया गया हैं. 

कब से कब तक चलेगी स्पेशल ट्रेन?
04312 ऋषिकेश-कोलकाता स्पेशल ट्रेन 17 अप्रैल से 10 जुलाई तक हर शुक्रवार को चलाई जाएगी. यह ट्रेन रात 10:10 बजे ऋषिकेश से रवाना होकर रविवार सुबह 8 बजे कोलकाता पहुंचेगी. वहीं 04311 कोलकाता-ऋषिकेश स्पेशल ट्रेन 19 अप्रैल से 12 जुलाई तक हर रविवार को संचालित होगी, जिससे दोनों दिशाओं में यात्रियों को सुविधा मिलेगी.

कोडरमा समेत कई प्रमुख स्टेशनों पर ठहराव
यह स्पेशल ट्रेन झारखंड के कोडरमा समेत कई अहम स्टेशनों पर रुकेगी. इनमें बंडेल, बर्द्धमान, धनबाद, कोडरमा, गया, डीडीयू, वाराणसी, प्रतापगढ़, रायबरेली और हरिद्वार जैसे प्रमुख स्टेशन शामिल हैं. इससे झारखंड और आसपास के यात्रियों को चारधाम यात्रा के लिए सीधी और आसान कनेक्टिविटी मिलेगा.

यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए ट्रेन में स्लीपर, थर्ड एसी, सेकंड एसी और जनरल कोच लगाए जाएंगे. इससे हर वर्ग के लोग अपनी सुविधा के अनुसार यात्रा कर सकेंगे. इधर कानपुर ब्रिज के पास प्रस्तावित ब्लॉक कार्य के चलते कई ट्रेनों के रूट में अस्थायी बदलाव किया गया हैं. 42 दिनों तक यह परिवर्तन लागू रहेगा, जिससे यात्रियों को पहले से जानकारी लेकर यात्रा करने की सलाह दी गई हैं. नीलांचल एक्सप्रेस अब 3 से 28 अप्रैल और 1 से 12 मई तक लखनऊ, प्रतापगढ़ और वाराणसी की बजाय प्रयागराज होकर चलेगी. इसके अलावा आगरा कैंट-कोलकाता एक्सप्रेस भी कुछ तिथियों पर बदले हुए रूट से संचालित की जाएगी.

यह भी पढ़े: LinkedIn पर डेटा ट्रैकिंग का बड़ा आरोप, BrowserGate रिपोर्ट से मचा हड़कंप, यूजर्स की प्राइवेसी पर उठे सवाल
 

संबंधित सामग्री

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू में ऑटो से गिरकर 18 वर्षीय युवती घायल, अस्पताल में इलाज जारी

पलामू जिले के हुसैनाबाद थाना क्षेत्र के जपला-नबीनगर मुख्य सड़क पर दरूवा मोड़ के पास एक ऑटो से गिरने के कारण 18 वर्षीय युवती के घायल होने का मामला सामने आया है.

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

लंबे समय से अनधिकृत रूप से अनुपस्थित निलंबित सहायक शिक्षक के खिलाफ डीसी की कार्रवाई, सेवा समाप्त

इस संबंध में शिक्षा विभाग द्वारा सेवा समाप्ति संबंधी पत्र निर्गत कर दिया गया है.

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

बरहीडीह मोड़ पर मौत को दावत देता बड़ा गड्ढा, हादसे की आशंका से लोग परेशान

युवा सामाजिक कार्यकर्ता अमित सिंह उर्फ छोटू ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों का ध्यान आकृष्ट कराया 

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

चैनपुर के कंसाडीह में 10 वर्षीय रितु कुमारी हत्याकांड मामले में राजनीति गरमाई

यदि कोई यह साबित कर दे विधायक पद से इस्तीफा दे देंगें, विधायक आलोक चौरसिया की खुली चुनौती