न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: पूर्व उपमुख्यमंत्री एवं आजसू पार्टी प्रमुख सुदेश महतो ने दिशोम गुरु स्व. शिबू सोरेन को मरणोपरांत भारत का सर्वोच्च तृतीय नागरिक सम्मान पद्मभूषण देने की घोषणा पर राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुर्मू, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह का आभार व्यक्त किया है. श्री महतो ने कहा कि यह सम्मान न सिर्फ उनके लंबे राजनीतिक और सामाजिक संघर्ष का सम्मान है, बल्कि झारखंडी जनता के गौरव को भी बढ़ाने वाला है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में गुरुजी की भूमिका किसी से छिपी नहीं है. उन्हें सम्मान मिलने की घोषणा से पूरे झारखंड में खुशी की लहर है. उन्होंने गृह मंत्रालय द्वारा पद्म सम्मान के लिए घोषित विभिन्न क्षेत्रों में असाधारण सेवा देने वाली कुल 131 विभूतियों को भी बधाई दी है.
खुद को सम्मानित महसूस कर रहे झारखंड आंदोलनकारी : प्रवीण प्रभाकर
आजसू पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष प्रवीण प्रभाकर ने भी गुरुजी शिबू सोरेन को पद्मभूषण मिलने पर हर्ष व्यक्त किया है. उन्होंने कहा कि झारखंड आंदोलन में हम सबने गुरुजी से संघर्ष की प्रेरणा ली. उन्होंने कहा कि उन्हें सम्मान मिलने पर प्रत्येक झारखंड आंदोलनकारी खुद को सम्मानित महसूस कर रहा है. उन्होंने कहा कि गुरुजी की जीवनयात्रा संघर्ष का प्रतीक है.
गुरुजी को पद्मभूषण मिलना आदिवासी समाज का सम्मान : देवशरण भगत
आजसू पार्टी के मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत ने कहा है कि गुरुजी शिबू सोरेन को पद्मभूषण से सम्मानित करने की घोषणा से पूरा झारखंड आह्लादित है. यह सम्मान देश के पूरे आदिवासी समाज का सम्मान है. उन्होंने एनडीए सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसके लिए आभार व्यक्त किया.
ये भी पढ़ें- शिबू सोरेन को पद्मभूषण सम्मान मिलने का प्रदेश BJP ने किया स्वागत
सुदेश महतो ने गुरुजी को सम्मान देने पर नरेंद्र मोदी का आभार व्यक्त किया
संबंधित सामग्री
मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा
वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.
PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां
हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.
सिमडेगा: शहरी क्षेत्र केलाघाघ के करीब पहुंचा 25 हाथियों का झुंड, ग्रामीणों में दहशत; वन विभाग और पुलिस अलर्ट
हाथियों का झुंड केलाघाघ के चिमटी घाट के आसपास विचरण कर रहा था.
चौपारण: पुरानी रंजिश में दो लोगों पर जानलेवा हमला, महिला से छेड़छाड़ का भी आरोप; FIR दर्ज
आवेदन में मारपीट के साथ-साथ एक महिला के साथ छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया गया है.
करमा पूजा पर जमकर बरसेंगे बादल! झारखंड में आज से 5 दिनों तक भारी बारिश के आसार
रांची और आसपास के इलाकों में भी आज से 25 सितंबर तक बारिश की संभावना जताई गयी है.