खेलगांव में आयोजित मिलन समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो, आम जनता से किया ये अपील

खेलगांव में आयोजित मिलन समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो, आम जनता से किया ये अपील

खेलगांव में आयोजित मिलन समारोह में शामिल हुए सुदेश महतो आम जनता से किया ये अपील

न्यूज11 भारत

रांची/डेस्क: आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व उपमुख्यमंत्री सुदेश कुमार महतो आज खटंगा, खेलगांव में आयोजित मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और सैकड़ों महिलाओं, युवाओं और समाजसेवियों को अंगवस्त्र पहनाकर पार्टी की सदस्यता दिलाई.

इस अवसर पर मिलन समारोह को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि झारखंड राज्य विकास के रास्ते से भटक चुका है. आज हमारे राज्य की खनिज संपदा के बाद कोई अन्य रूप में पहचान है तो वह है लेबर स्टेट के रूप में. राज्य की बागडोर युवाओं को अपने हाथों में लेने की जरूरत है, ताकि राज्य को फिर से सही दिशा में गति दी जा सके. सुदेश महतो ने कहा कि युवा लगातार आजसू से जुड़ रहे हैं और संगठन को मजबूत करने में अपनी महती भूमिका निभा रहे हैं. हमें एकजुट होकर राज्य के नवनिर्माण में अपना योगदान करने की आवश्यकता है.

इस मौके पर केंद्रीय मुख्य प्रवक्ता डॉ देवशरण भगत, केंद्रीय महासचिव दीपक महतो, केंद्रीय सचिव जितेंद्र सिंह, रांची जिला अध्यक्ष सह जिला परिषद सदस्य संजय महतो, युवा आजसू के प्रदेश संयोजक गदाधर महतो, रांची महानगर अध्यक्ष अमित यादव के साथ-साथ पार्टी कई सम्मानित पदाधिकारियों कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही.

यह भी पढ़ें: Breaking News: CIP में कार्यरत एक निजी सफाई कर्मी की दुर्घटना में मौत, मामला को दबाने में लगा है प्रबंधन

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त