चतरा: दारोगा दंपती पर बाल मजदूरी और मारपीट का गंभीर आरोप, SP ने किया सस्पेंड

बाल मजदूरी

चतरा: दारोगा दंपती पर बाल मजदूरी और मारपीट का गंभीर आरोप, SP ने किया सस्पेंड

महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज और उनके एसआई पति टीपू अंसारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है.

चतरा दारोगा दंपती पर बाल मजदूरी और मारपीट का गंभीर आरोप sp ने किया सस्पेंड

न्यूज़11 भारत 
चतरा/डेस्क: 
चतरा से एक बेहद ही चौंकाने वाली खबर सामने आई है. नाबालिग से बाल मजदूरी कराने और बेरहमी से मारपीट करने के आरोप में चतरा एसपी अनिमेष नैथानी ने कड़ा एक्शन लिया है. महिला थाना प्रभारी फिरदौस नाज और उनके एसआई पति टीपू अंसारी को तत्काल प्रभाव से सस्पेंड कर लाइन हाजिर कर दिया गया है. 

बाल कल्याण समिति (CWC) की शिकायत और एसडीपीओ की जांच रिपोर्ट के बाद दोनों के खिलाफ FIR दर्ज कर विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं. दरअसल, बीते रविवार को CWC की टीम ने दारोगा दंपती के सरकारी आवास पर छापेमारी कर एक नाबालिग बच्ची को रेस्क्यू किया था. बच्ची के चेहरे पर चोट के गहरे निशान थे. बरामदगी के बाद बच्ची ने खुद पर हो रही प्रताड़ना और जबरन घरेलू काम कराने की बात कबूली है. फिलहाल उसका मेडिकल कराकर उसे सुरक्षित CCI भेज दिया गया है. इस दौरान एसपी ने दो टूक शब्दों में कहा है कि कानून सबके लिए बराबर है और दोषियों को किसी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा.

इसे भी पढ़ें: चौपारण थाना क्षेत्र के जोकट-महुदी में दर्दनाक सड़क हादसा, 75 वर्षीय महिला की मौत के बाद NH-19 पर 3 घंटे जाम

संबंधित सामग्री

मिस एंड मिसेस भारत रॉयल 2026: झारखंड की श्वेता नारायण तिवारी ने जीता ईस्ट जोन क्वीन का खिताब 

झारखंड

मिस एंड मिसेस भारत रॉयल 2026: झारखंड की श्वेता नारायण तिवारी ने जीता ईस्ट जोन क्वीन का खिताब 

दिल्ली में आयोजित ‘आई एम रॉयल क्वीन मिस एंड मिसेस भारत रॉयल 2026’ में श्वेता ने ईस्ट जोन क्वीन का खिताब अपने नाम किया.

NEET-PG 2026 के लिए रांची में 4 एग्जाम सेंटर, देखें पूरी लिस्ट

झारखंड

NEET-PG 2026 के लिए रांची में 4 एग्जाम सेंटर, देखें पूरी लिस्ट

परीक्षा के मद्देनजर सभी एग्जाम सेंटर के आसपास  200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू की गई है.

बरवाडीह में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद-मिलादुन्नबी, निकला भव्य जुलूस 

झारखंड

बरवाडीह में अकीदत और उल्लास के साथ मनाया जा रहा ईद-मिलादुन्नबी, निकला भव्य जुलूस 

घरों, मस्जिदों और प्रमुख मार्गों को आकर्षक रोशनी, झंडों एवं सजावट से सजाया गया है. जुलूस में बड़ी संख्या में बच्चे, युवा और बुजुर्ग शामिल हुए. 

कैबिनेट का बड़ा फैसला! झारखंड में अब मीट बेचने वालों के लिए NOC और FSSAI लाइसेंस अनिवार्य

झारखंड

कैबिनेट का बड़ा फैसला! झारखंड में अब मीट बेचने वालों के लिए NOC और FSSAI लाइसेंस अनिवार्य

राज्य मंत्रिपरिषद ने कल मंगलवार को झारखंड म्युनिसिपल रेगुलेशन-2026 को मंजूरी दे दी है.

बदहाली के रास्ते पर तोपचांची झील, जर्जर सड़क के साथ सुविधाओं का भी अभाव

झारखंड

बदहाली के रास्ते पर तोपचांची झील, जर्जर सड़क के साथ सुविधाओं का भी अभाव

झील तक पहुंचने वाला मुख्य रास्ता जगह-जगह जर्जर हो चुका है. सड़क पर बने गड्ढे और जलजमाव के कारण लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.