रक्षा बंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, बहनों को 27 और 28 अगस्त को मिलेगी मुफ्त बस सेवा

सौगात

रक्षा बंधन पर बिहार सरकार का तोहफा, बहनों को 27 और 28 अगस्त को मिलेगी मुफ्त बस सेवा

बिहार सरकार ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर राज्य की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. इस खास मौके पर बहनों के लिए सरकारी बसों में सफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा.

रक्षा बंधन पर बिहार सरकार का तोहफा बहनों को 27 और 28 अगस्त को मिलेगी मुफ्त बस सेवा

न्यूज 11 भारत/बिहार डेस्क
रोहित/पटना:
बिहार सरकार ने रक्षा बंधन के पावन पर्व पर राज्य की महिलाओं को एक बड़ा तोहफा दिया है. इस खास मौके पर बहनों के लिए सरकारी बसों में सफर पूरी तरह मुफ्त रहेगा. सरकार की इस पहल से त्यौहार के दौरान महिलाओं का सफर बेहद आसान और आरामदायक हो जाएगा.

इस योजना के तहत महिलाएं 27 और 28 अगस्त को मुफ्त बस सेवा का लाभ उठा सकेंगी. यह छूट 27 अगस्त की सुबह से शुरू होगी और 28 अगस्त की रात 10 बजे तक लागू रहेगी. इस दौरान यात्रा करने वाली किसी भी महिला से कोई किराया नहीं लिया जाएगा.

बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की सभी बसों में यह सुविधा उपलब्ध होगी. महिलाएं शहर के भीतर चलने वाली बसों के साथ-साथ एक जिले से दूसरे जिले जाने वाली नगर सेवा और अंतर-जिला बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकती हैं.

त्यौहार के दौरान महिलाओं को कोई असुविधा न हो, इसके लिए परिवहन निगम ने पूरी तैयारी कर ली है. राज्य भर में 1000 से अधिक बसएं चलाई जाएंगी. इतनी बड़ी संख्या में बसें चलने से बहनों को अपने भाइयों के घर जाने में काफी सहूलियत होगी.

रक्षा बंधन पर अक्सर बसों में काफी भीड़ रहती है. इसे देखते हुए बस स्टैंडों पर सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं. सरकार के इस फैसले से लाखों महिलाओं को सीधा फायदा पहुंचेगा. वे बिना किसी किराए की चिंता के अपने भाइयों को राखी बांधने आसानी से आ-जा सकेंगी. बिहार सरकार का यह कदम राज्य की महिलाओं को सशक्त और खुशहाल बनाने की दिशा में एक सराहनीय प्रयास है.

संबंधित सामग्री

सुपौल में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा: 5 की मौत, 1 गंभीर; 50 मीटर दूर दुकान में घुसा वाहन

बिहार

सुपौल में कीर्तन कर रहे लोगों को वाहन ने रौंदा: 5 की मौत, 1 गंभीर; 50 मीटर दूर दुकान में घुसा वाहन

सुपौल जिले के पिपरा थाना क्षेत्र में मंगलवार देर रात दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है। 

चिराग ने BPSC TRE-4 की 15 मांगों का लिया ज्ञापन, फिर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट के पास 

बिहार

चिराग ने BPSC TRE-4 की 15 मांगों का लिया ज्ञापन, फिर पहुंचे मुख्यमंत्री सम्राट के पास 

केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने पटना में आंदोलन कर रहे छात्रों से मुलाकात की। उसके बाद उनकी 15 सूत्री मांगें सुनीं और सीएम सम्राट से मिलकर इन मुद्दों को उठाया। 

लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ा फेरबदल, आगामी विधानसभा चुनावों पर पार्टी की नजर

बिहार

लोक जनशक्ति पार्टी में बड़ा फेरबदल, आगामी विधानसभा चुनावों पर पार्टी की नजर

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलाश) में बड़ा फेरबदल किया गया है। पार्टी ने अपनी राष्ट्रीय टीम में बड़ा फेरबदल किया है।

मुख्य सचिव से मिले छात्र नेता, सकारात्मक जवाब का मिला भरोसा 

बिहार

मुख्य सचिव से मिले छात्र नेता, सकारात्मक जवाब का मिला भरोसा 

पटना में छात्र नेताओं ने मंगलवार को मुख्य सचिव से मुलाकात की। इस दिन छात्र नेता सौरभ कुमार सिंह और प्रतिनिधिमंडल ने की मुख्य सचिव के संग मुलाकात पर अपनी बात रखी। 

सहरसा में विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्घाटन, 30 दिनों में शिकायतों के समाधान का भरोसा

बिहार

सहरसा में विद्यार्थी सहयोग शिविर का उद्घाटन, 30 दिनों में शिकायतों के समाधान का भरोसा

जिले में विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं छात्रावास से जुड़ी समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मंगलवार को कपूरी छात्रावास में ‘विद्यार्थी सहयोग पोर्टल’ के तहत शिविर का उद्घाटन किया गया।