न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के क्षेत्र का असर झारखंड के मौसम पर दिख रहा है. राज्य में अगले कुछ दिनों तक बारिश का दौर जारी रहने की संभावना है. मौसम विभाग ने आज 26 अगस्त को कुछ इलाकों में भारी बारिश की चेतावनी दी है, जबकि कल 27 अगस्त को रांची समेत मध्य झारखंड के कई जिलों में भारी बारिश हो सकती है.
मौसम विभाग के अनुसार, 26 से 30 अगस्त तक गरज-चमक और 30 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा के साथ बारिश की स्थिति बन सकती है. वहीं 28 अगस्त तक दक्षिणी झारखंड के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश की संभावना है.
मौसम विभाग ने भारी बारिश के साथ वज्रपात और तेज हवाएं चलने की भी संभावना जताई है. साथ ही लोगों से अपील की है कि मौसम खराब होने पर खुले मैदान, पेड़ के नीचे और बिजली के खंभों के आसपास ना जाएं.
इसे भी पढ़ें: रांची के विभिन्न इलाकों में आज घंटो गुल रहेगी बिजली, सुबह 10 बजे से पहले निपटा लें जरूरी काम