न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: रांची यूनिवर्सिटी के विद्यार्थियों में इन दिनों भारी असंतोष और चिंता का माहौल है. विश्वविद्यालय में शिक्षा और प्रशासन से जुड़े कई मुद्दे छात्रों के लिए परेशानी का कारण बने है. जानकारी के अनुसार, 2022-26 सत्र के स्नातक विद्यार्थी रिजल्ट आने के बाद भारी निराशा में है. लगभग 80% छात्रों का परिणाम असफल रहा, जिससे छात्रों और अभिभावकों में चिंता बढ़ गई है. इसके अलावा, 2019 के बाद छात्र संघ चुनाव नहीं हुए है, जिससे विद्यार्थियों की आवाज़ महाविद्यालय प्रशासन तक नहीं पहुँच पा रही है. पीएचडी प्रवेश परीक्षा का मामला भी लटका हुआ है, जबकि नर्सिंग छात्रों का सत्र तीन साल विलंब से चल रहा है. विश्वविद्यालय में प्रशासनिक समस्याएँ भी देखी जा रही है. प्रभारी कुलपति 26 जनवरी के बाद मुख्यालय नहीं आए हैं और अधिकांश अधिकारी भी प्रभारी के तौर पर कार्यरत है. इन कारणों से पीजी में दाखिला भी अभी तक शुरू नहीं हो पाया है.
यह भी पढ़े: झारखंड में सरकारी नौकरी के उम्मीदवारों की बढ़ी परेशानी, JPSC और सिविल कोर्ट इंटरव्यू की तिथि टकराई