'छात्र-संवाद' कार्यक्रम

GLA कॉलेज परिसर में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 'छात्र-संवाद' कार्यक्रम आयोजित

देशव्यापी अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए भाजपा सरकार पर निशाना साधा

By : Pramod Kumar , News11 Bharat
 GLA कॉलेज परिसर में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 'छात्र-संवाद' कार्यक्रम आयोजित

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  डालटनगंज के GLA कॉलेज परिसर में 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत 'छात्र-संवाद' कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया. इस कार्यक्रम में छत्तीसगढ़, रायपुर के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे. उन्होंने नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के नेतृत्व में चलाए जा रहे देशव्यापी अभियान के तहत छात्र-छात्राओं से संवाद करते हुए भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा.

मुख्य अतिथि विकास उपाध्याय ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में पेपर लीक, भर्ती घोटालों, बदहाल शिक्षा व्यवस्था और शैक्षणिक संस्थानों का बढ़ता राजनीतिकरण गंभीर समस्याएं बन चुके हैं. आज जब संविधान और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सवाल खड़े किए जा रहे हैं, तब युवाओं की जागरूक भागीदारी बेहद आवश्यक है. कार्यक्रम के दौरान पेपर लीक से आहत होकर जान गंवाने वाले छात्रों को श्रद्धांजलि भी अर्पित की गई.

जिलाध्यक्ष बिमला कुमारी ने कहा कि सभी को मिलकर संविधान, शिक्षा और युवाओं के अधिकारों की रक्षा करनी होगी तथा छात्र विरोधी नीतियों के खिलाफ लोकतांत्रिक लड़ाई पूरी मजबूती से जारी रखनी होगी. झारखंड प्रदेश महासचिव चंद्रशेखर शुक्ला ने दिल्ली में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित विपक्ष के सांसदों पर हुए दमन और गिरफ्तारी की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि लोकतंत्र की आवाज़ को दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से जवाब दिया जाएगा.

विशिष्ट अतिथि केडी सिंह ने NEET अभ्यर्थियों के साथ न्याय, पेपर लीक पर सख्त कार्रवाई, परीक्षा में पारदर्शिता, बढ़ती फीस पर नियंत्रण और छात्रों के अधिकारों के समर्थन में अपनी आवाज़ बुलंद की.

इस अवसर पर जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव गोपाल शर्मा, अभिषेक तिवारी, जितेंद्र कमलापुरी, संजय वर्मन, युवा कांग्रेस से मणिकांत सिंह, मो. गुलाब नबी, मुन्ना खान, एनएसयूआई के प्रदेश उपाध्यक्ष साकेत सुमन, अमरनाथ तिवारी, महासचिव वजाहत अंसारी, जिला अध्यक्ष आशीष ठाकुर, GLA कॉलेज अध्यक्ष ऋषु राज दुबे सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे और छात्रों की न्यायपूर्ण मांगों के समर्थन में एकजुटता दिखाई.

यह भी पढ़ें: स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण फेज-2 के तहत बेंगाबाद में निकाली गई जागरूकता रैली

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.