न्यूज11 भारत
लोहरदगा/डेस्क: लोहरदगा सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत शंख नदी के समीप मंगलवार शाम करीब 5 बजे सड़क सुरक्षा को लेकर विशेष जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान पुलिस प्रशासन द्वारा दोपहिया वाहनों की सघन जांच की गई और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई.अभियान के दौरान पुलिस अधिकारी गैलन रजवार, मुकेश कुमार एवं रविंद्र कुमार चौधरी के नेतृत्व में चलाए गए जांच में कुल 40 बाइक जब्त की गईं. इन वाहनों को निर्धारित जुर्माना जमा करने के बाद ही छोड़ा जाएगा. जांच के क्रम में वाहन चालकों से ड्राइविंग लाइसेंस, हेलमेट, इंश्योरेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच की गई. साथ ही ट्रिपल लोडिंग और बिना हेलमेट चलने वाले चालकों पर विशेष रूप से कार्रवाई की गई. पुलिस अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर इस तरह के अभियान आगे भी जारी रहेंगे. लोगों से अपील की गई है कि वे यातायात नियमों का पालन करें, ताकि सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण पाया जा सके.
यह भी पढ़ें: खेलो इंडिया: बोकारो के शिव कुमार सोरेन 100 मीटर फर्राटा दौड़ में देश के सबसे तेज धावक बने