घाघरा स्वच्छता पर सख्ती, प्रशासन का पैदल मार्च, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

घाघरा स्वच्छता पर सख्ती, प्रशासन का पैदल मार्च, नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

घाघरा स्वच्छता पर सख्ती प्रशासन का पैदल मार्च नियम तोड़ने वालों पर कार्रवाई की चेतावनी

पंकज कुमार/न्यूज11  भारत

घाघरा/डेस्क:  स्वच्छ सुंदर घाघरा अभियान के तहत अंचल प्रशासन द्वारा गुरुवार को जागरूकता पैदल मार्च निकाला गया. इस अभियान में अंचल अधिकारी खाखा सुशील कुमार, प्रखंड विकास पदाधिकारी दिनेश कुमार, थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह, घाघरा मुखिया योगेंद्र भगत सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी एवं ग्रामीण शामिल हुए. मार्च के दौरान अंचल अधिकारी ने ग्रामीणों और दुकानदारों से अपील करते हुए कहा कि अपने घर और दुकान के आसपास साफ-सफाई रखें तथा दुकान का सामान अनावश्यक रूप से सड़क पर न फैलाएं.

प्रत्येक दुकान के सामने कचरा पेटी रखने और घरों का गंदा पानी सड़क पर न बहाने का निर्देश दिया गया. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि भविष्य में नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी. अब स्वच्छता अनिवार्य होगी, किसी प्रकार की ढील नहीं बरती जाएगी,उन्होंने कहा. स्वच्छता अभियान के तहत जेसीबी मशीन और ट्रैक्टरों की मदद से सड़कों, गलियों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जमा कचरे की व्यापक सफाई कराई गई. गुमला रोड, छठ मोहल्ला सहित विभिन्न स्थानों से मशीनों द्वारा कचरा उठाव किया गया. पूरी गतिविधि की निगरानी ड्रोन कैमरों से भी की गई. अंचल अधिकारी ने लोगों से स्वच्छता को अपनी जीवनशैली का हिस्सा बनाने की अपील की.

इस दौरान बीडीओ दिनेश कुमार, थाना प्रभारी मोहन कुमार सिंह, मुखिया योगेंद्र भगत, मोती चौबे, शिवेश्वर सिंह, कमलेश ठाकुर, अमित ठाकुर, अशोक भगत, प्रकाश भगत, कृष्णा लोहरा, बिपिन बिहारी सिंह सहित सैकड़ों समाजसेवी व स्थानीय निवासी मौजूद रहे.

यह भी पढ़ें: असेका का खुखडाडीह में दो दिवसीय आदिवासी सम्मेलन कल, युद्ध स्तर पर तैयारी तेज

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त