गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

Storm and rain wreak havoc in Gawan; trees fell at

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही, कई जगह गिरा पेड़, 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

गिरीडीह के गावां प्रखंड में गुरुवार शाम को आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. आंधी और बारिश से गावां टीवीएस शोरूम के पास एक सूखा चिरौता पेड़ गिर जाने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया.

गावां में आंधी और बारिश ने मचाई तबाही कई जगह गिरा पेड़ 2 घंटे तक आवागमन रहा बाधित

संदीप बरनवाल/न्यूज़11भारत
गिरीडीह/डेस्क:
गिरीडीह के गावां प्रखंड में गुरुवार शाम को आई आंधी और बारिश ने जमकर तबाही मचाई. आंधी और बारिश से गावां टीवीएस शोरूम के पास एक सूखा चिरौता पेड़ गिर जाने से 11 हजार वोल्ट का तार टूटकर नीचे गिर गया. इससे करीब 2 घंटे तक आवागमन बाधित रहा. बाद में जेसीबी मशीन के सहयोग से पेड़ को हटाया गया. वहीं गावां बाजार में काली मंडा मंदिर के पास एक दुकान के एल्बेस्टर पर पेड़ का टहनी गिर गया. घटना में दुकान के बाहर खड़े एक गुपचुप दुकान के संचालक दिलीप रवानी का सिर फट गया. बाद में उसे अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है. घटना के बाद जेसीबी मशीन के सहयोग से पेड़ के टहनी को हटाया गया. 

इधर बज्रपात से पटना पंचायत के पुरनाडाबर में वज्रपात के झटके से 7 लोग घायल हो गए. बताया जाता है सभी एक आम पेड़ के नीचे बारिश से बचने के लिए खड़े थे. इसी बीच तेज बारिश के साथ बगल में वज्रपात हो गया. घटना में वज्रपात की झटके से पुरनाडाबर निवासी सविता देवी 60 वर्ष पति स्व विकास वर्मा, बसंती देवी 40 वर्ष पति रामेश्वर मिस्त्री, बीरेंद्र वर्मा पिता रामबली वर्मा 45 वर्ष, संगीता देवी पति प्रह्लाद वर्मा रेफर 32 वर्ष और अन्य बालक बिहोश हो गए. इसमें संगीता देवी को बेहतर इलाज के लिए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया.

यह भी पढ़ें: घाघरा पुलिस को हाथ लागि बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार
 

संबंधित सामग्री

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

झारखंड

दो साल से अधर में सड़क निर्माण, आजसू नेता ने CM समेत अधिकारियों को लिखा पत्र, जांच की मांग

जेवियर स्कूल से हुमटा ग्राम तक की सड़क पिछले दो वर्षों से अपनी बदहाली पर आंसू बहा रही है. दो साल पहले टेंडर होने के बावजूद आज तक सड़क का निर्माण कार्य शुरू नहीं हो सका है.

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

झारखंड

शिव मंदिर में निकला विशाल नाग, दर्शन के लिए उमड़ी ग्रामीणों की भीड़

गुरुवार शाम लगभग 6 बजे ग्राम अजमेरी स्थित शिव मंदिर में उस समय कौतूहल और श्रद्धा का माहौल बन गया, जब मंदिर के पुजारी पूजा-अर्चना के लिए मंदिर का द्वार खोलने पहुंचे.

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

झारखंड

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर सड़क हादसा: साप्ताहिक बाजार जा रहे कपड़ा व्यापारी बाइक से गिरे, दो घायल

चैनपुर-गुमला मुख्य मार्ग पर छतरपुर के समीप एक अनियंत्रित बाइक दुर्घटनाग्रस्त हो गई. इस हादसे में बाइक सवार दो कपड़ा व्यापारी गंभीर रूप से घायल हो गए.

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

झारखंड

घाघरा पुलिस को हाथ लगी बड़ी सफलता, 256 ग्राम ब्राउन शुगर के साथ तीन तस्कर गिरफ्तार

घाघरा पुलिस ने ब्राउन शुगर तस्करी के एक मामले में संलिप्त तीन लोगों को गिरफ्तार कर गुरुवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया. गिरफ्तार आरोपियों में गढ़वा निवासी रोहित कुमार उर्फ दीपक, पलामू के चैनपुर

नपं अध्यक्ष ने बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल, महाप्रबंधक से जांच की मांग

झारखंड

नपं अध्यक्ष ने बिजली व्यवस्था पर उठाए सवाल, महाप्रबंधक से जांच की मांग

नगर पंचायत हुसैनाबाद क्षेत्र में लगातार ट्रांसफार्मर जलने और बिजली आपूर्ति की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधियों का आक्रोश बढ़ता जा रहा है. नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती ने विद्युत विभाग के महाप्रबंधक