चक्रधरपुर रेल डिवीजन में वंदे भारत यात्री ट्रेन में पथराव, मची अफरा-तफरी, रेलवे की जांच शुरू

By : News11 Bharat
चक्रधरपुर रेल डिवीजन में वंदे भारत यात्री ट्रेन में पथराव, मची अफरा-तफरी, रेलवे की जांच शुरू

न्यूज़11 भारत
चक्रधरपुर/डेस्क:
राउरकेला-हावड़ा वंदे भारत एक्सप्रेस पर चक्रधरपुर से टाटानगर के बीच पथराव हुआ हैं. वंदे भारत ट्रेन एक्सप्रेस ट्रेन चक्रधरपुर स्टेशन से रवाना होने के थोड़ी देर बाद कोच पी-3 पर अचानक पथराव शुरू हो गया. सटीक लोकेशन अभी साफ नहीं है, लेकिन यह टाटानगर और राजखरसावां के बीच का इलाका बताया जा रहा हैं.

 प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि पथराव की आवाज से कोच के अंदर यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई. ट्रेन के डिब्बे पर कई जगह निशान पड़ गए, लेकिन राहत की बात है कि कोई यात्री घायल नहीं हुआ. रेलवे ने आगे की कार्रवाई करते हुए चक्रधरपुर आरपीएफ प्रभारी कमलेश सोरेन ने मामला दर्ज कर लिया गया है और संभावित क्षेत्रों में सर्च ऑपरेशन चल रहा हैं. रेल पुलिस दोषियों की पहचान में जुटी हैं. रेलवे ने अपील अधिकारियों ने कहा कि ऐसी घटनाएं यात्रियों की सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा हैं और लोगों से संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत देने को कहा हैं.

यह भी पढ़े: चुनाव आयोग का बड़ा फैसला, बंगाल की फलता विधानसभा सीट पर 21 मई को फिर से मतदान
 
संबंधित सामग्री

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

दूरसंचार विभाग ने फर्जी तरीके से सिम कार्ड जारी करने पर तीन साल की जेल और अधिकतम 50 लाख रुपये जुर्माने का किया ऐलान

पहचान से जुड़ी चीजों के दुरुपयोग या आईएमईआई नंबरों में छेड़छाड़ के प्रति दूरसंचार विभाग ने किया आगाह

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

दिव्यांग विद्या कुमारी को सरकारी सुविधा दिलाने के लिए विधायक मनोज यादव ने डीसी को लिखा पत्र

17 वर्षीय बच्ची दोनों हाथ-पैर से लाचार, पिता की मौत के बाद मजदूरी कर तीन बच्चों का पालन-पोषण कर रही मां

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

छह माह से मजदूरी बकाया, गांडेय धनवंतरी इको पार्क में मजदूरों ने जड़ा ताला

पार्क की साफ-सफाई, देखरेख व सुरक्षा में लगे 14 दैनिक मजदूरों व रात्रि प्रहरियों को छह माह से मानदेय नहीं मिला है

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

योगेंद्र साव के बयान के बाद सियासत तेज, सांसद विजय हांसदा बोले- सही काम के लिए मुख्यमंत्री समेत सभी का मिलेगा साथ

सांसद ने संबंधित विभाग के अधिकारियों को लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए