मेदिनीनगर में अत्याधुनिक कंपोजिट कंट्रोल रूम (CCR) का भव्य शुभारंभ, शहर की निगरानी के लिए लगे 113 CCTV कैमरे

By : Admin
मेदिनीनगर में अत्याधुनिक कंपोजिट कंट्रोल रूम (CCR) का भव्य शुभारंभ, शहर की निगरानी के लिए लगे 113 CCTV कैमरे

संतोष श्रीवास्तव/न्यूज़ 11भारत

पलामू/डेस्क:  पलामू के मेदिनीनगर में आज आधुनिक तकनीक से लैस कंपोजिट कंट्रोल रूम (CCR) का औपचारिक रूप से शुभारंभ किया गया. इस पहल से शहर की सुरक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम उठाया गया है.

कंट्रोल रूम का संयुक्त उद्घाटन स्थानीय विधायक आलोक चौरसिया, ज़ोनल आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा, उपायुक्त (DC) समीरा एस. और पुलिस अधीक्षक (SP) रिष्मा रमेशन JMM जिला अध्यक्ष राजेंद्र सिंहा  ने किया. इस अवसर पर कई अन्य प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी भी उपस्थित रहे.

सुरक्षा व्यवस्था के लिए लगे 113 अत्याधुनिक कैमरे
 
यह नवनिर्मित कंट्रोल रूम शहर की सुरक्षा का केंद्र बनेगा. इसमें कुल 113 अत्याधुनिक सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं, जिनमें शामिल हैं:

  •  91 वैरिफोकल कैमरे (Vari Focal Cameras)
  •  19 एएनपीआर कैमरे (ANPR Camera) (ऑटोमेटिक नंबर प्लेट रिकग्निशन)
  •  6 पीटीजेड कैमरे (PTZ Camera) (पैन-टिल्ट-जूम)

अधिकारियों ने बताया कि ये कैमरे रियल टाइम निगरानी सुनिश्चित करेंगे, जो अपराध नियंत्रण, यातायात प्रबंधन और आपातकालीन स्थितियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे. एएनपीआर कैमरे स्वचालित रूप से वाहनों के नंबर प्लेट पढ़कर संदिग्ध गाड़ियों की पहचान करेंगे, जबकि पीटीजेड कैमरे 360 डिग्री एंगल में हाई रिजॉल्यूशन कवरेज देंगे.

डायल 112 सेंटर भी शुरू

इस कंट्रोल रूम में डायल 112 सेंटर भी शुरू किया गया है, जिसके माध्यम से आपात स्थिति में आम नागरिक त्वरित पुलिस सहायता प्राप्त कर सकेंगे.

आईजी शैलेन्द्र कुमार सिन्हा ने कहा कि यह आधुनिक कदम अपराधियों पर नकेल कसने और जनता को सुरक्षित माहौल प्रदान करने में एक मील का पत्थर साबित होगा. विधायक आलोक चौरसिया और उपायुक्त समीरा एस. ने भी विश्वास व्यक्त किया कि यह पहल पलामू की कानून-व्यवस्था को नई मजबूती प्रदान करेगी और जनता का विश्वास और बढ़ाएगी.

यह भी पढ़ें: घाघरा हनुमान वाटिका मिलन चौक दुर्गा पूजा समिति धार्मिक उल्लास और आस्था के बीच दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन

संबंधित सामग्री

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

ग्रामीण फुटबॉल प्रतियोगिताओं से प्रतिभाओं को मिलता है मंच: सविता महतो

कुकड़ू प्रखंड के सिंदूरपुर काड़का एवं चांडिल प्रखंड के रोयाडीह में आयोजित मंगलवार को एक दिवसीय फुटबॉल प्रतियोगिता में विधायक सविता महतो मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुईं.

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

हाइवा में फंसकर सड़क क्रॉस कर रही LT केबल क्षतिग्रस्त, बिजली का खंभा टूटा

सड़क के पूर्व की ओर खादी भंडार से नहर मोड़ तक घरों में ब्लैकआउट

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

गैरमजरुआ मालिक भूमि पर किए गए अतिक्रमण हटाने को लेकर 24 सितंबर को होगी कार्रवाई

 चैनपुर अंचल के ग्राम किन्नी में गैरमजरुआ मालिक भूमि से हटाया जाएगा अतिक्रमण

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दस्तावेज गायब करने के मामले में ACB की कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार 

नामकुम अंचल के दाखिल-खारिज वाद से जुड़े दस्तावेज गायब करने के मामले में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो ने 3 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी.

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

कर्मा पर्व पर दंगवार पिकेट प्रभारी बीरेंद्र मेहता के नेतृत्व में पिकेट के पास में पौधरोपण, संरक्षण का लिया संकल्प

झारखंड-बिहार के प्रमुख प्रकृति पर्व कर्मा के अवसर पर हुसैनाबाद प्रखंड के दंगवार पिकेट के पास सड़क किनारे में पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया.