तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा

जराईकेला-बिसरा मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल 

जराईकेला से बिसरा की ओर जा रही एक मैक्स वाहन सोमवार शाम 8 बजे के करीब को बंगलाढीपा स्थित छोटी पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई.

By : Ark Sahuliyar
जराईकेला-बिसरा मार्ग पर तेज रफ्तार मैक्स वाहन पलटा, चालक गंभीर रूप से घायल 

न्यूज़11 भारत 
मनोहरपुर/डेस्क:
जराईकेला से बिसरा की ओर जा रही एक मैक्स वाहन सोमवार शाम 8 बजे के करीब को बंगलाढीपा स्थित छोटी पुलिया के समीप अनियंत्रित होकर पलट गई. हादसा इतना भीषण था कि वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया.प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार वाहन तेज रफ्तार में था. इसी दौरान चालक ने वाहन से नियंत्रण खो दिया, जिसके बाद मैक्स पीक अप सड़क किनारे खेत में पलट गई. दुर्घटना में चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और हादसे के बाद वह बेहोशी की हालत में था.घटना की सूचना मिलते ही आसपास के राहगीर मौके पर पहुंचे और घायल चालक को तत्काल वाहन से बाहर निकालकर उपचार के लिए बिसरा अस्पताल भेजा. चालक की स्थिति गंभीर बताई जा रही है.स्थानीय लोगों के अनुसार दुर्घटनाग्रस्त मैक्स पीक अप वाहन बिसरा एवं वाहन चालक पूराना बिसरा का बताया जा रहा है. समाचार लिखे जाने तक चालक की पहचान तथा दुर्घटना के संबंध में प्रशासन की ओर से आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी थी.