न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क: हजारीबाग में वन भूमि की अवैध खरीद-बिक्री और नियमविरुद्ध म्यूटेशन मामले में आरोपी विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह को अग्रिम जमानत के लिए अभी इंतजार करना पड़ेगा. झारखंड हाईकोर्ट ने उनकी अग्रिम जमानत याचिका पर सुनवाई करते हुए ACB को दो सप्ताह के भीतर जवाब दाखिल करने का निर्देश दिया हैं. हाईकोर्ट के न्यायाधीश जस्टिस संजय कुमार द्विवेदी की अदालत में इस मामले की सुनवाई हुई. इसमें ACB की ओर से विशेष लोक अभियोजक सुमित गाड़ोदिया ने पक्ष रखा, जबकि स्निग्धा सिंह की ओर से अधिवक्ता नीलेश अग्रवाल ने बहस की. अब अगली सुनवाई 3 दिसंबर को होगी.
ऑटोमोबाइल कारोबारी विनय सिंह और उनकी पत्नी स्निग्धा सिंह, ACB की कांड संख्या 11/2025 में नामजद आरोपी हैं. ACB के अनुसार, जिस भूमि को लेकर FIR दर्ज की गई है, वह दोनों के नाम पर हैं. यह भूमि हजारीबाग सदर अंचल के थाना नंबर 252 में स्थित हैं. इसमें खाता नंबर 95, प्लॉट नंबर 1055, 1060 और 848, कुल रकबा 28 डिसमिल, खाता नंबर 73, प्लॉट नंबर 812, रकबा 72 डिसमिल शामिल हैं. यह संपत्ति बभनवे मौजा, हल्का 11 में आती हैं. इन जमीनों पर विनय सिंह और स्निग्धा सिंह का कब्जा बताया गया है और वर्तमान में यहां नेक्सजेन का शोरूम संचालित हैं.
यह भी पढ़े: रांची: झारखंड शराब घोटाला मामले में ACB की कार्रवाई तेज, रामगढ़ DC फैज अकरम को किया तलब