गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती, 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

SIS recruitment for 250 posts in Gumla subdivision

गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती, 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

घाघरा गुमला अनुमंडल के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ है. सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस (एसआईएस) इंडिया लिमिटेड की ओर से भारत सरकार की ईएलआई योज

गुमला अनुमंडल में 250 पदों पर एसआईएस भर्ती 14 जुलाई तक अलग-अलग प्रखंडों में लगेगा कैंप

पंकज कुमार/न्यूज11 भारत
गुमला/डेस्क:
घाघरा गुमला अनुमंडल के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का अवसर उपलब्ध हुआ है. सिक्योरिटी स्किल काउंसिल ऑफ इंडिया एवं सिक्योरिटी इंटेलिजेंट सर्विस (एसआईएस) इंडिया लिमिटेड की ओर से भारत सरकार की ईएलआई योजना के तहत 1 से 14 जुलाई 2026 तक विभिन्न प्रखंड मुख्यालयों में भर्ती शिविर आयोजित किए जा रहे हैं. गुरुवार को दोपहर 3 बजे भर्ती अधिकारी संजन सम्राट यादव ने इसकी जानकारी दी.

उन्होंने बताया कि सुरक्षा जवान, सुपरवाइजर, एसएलबी एवं सुरक्षा अधिकारी के कुल करीब 250 पदों पर भर्ती की जाएगी. चयनित अभ्यर्थियों को कंपनी के नियमानुसार ₹15,500 से ₹32,000 तक मासिक वेतन के साथ पीएफ, ईएसआई, ग्रेच्युटी, बीमा तथा अन्य सुविधाएं प्रदान की जाएंगी. नियुक्ति देश के विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों, बैंकों, एयरपोर्ट, मेट्रो, टोल प्लाजा एवं अन्य संस्थानों में की जाएगी. भर्ती अधिकारी ने बताया कि सुरक्षा जवान पद के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता 10वीं, सुपरवाइजर के लिए 12वीं तथा सुरक्षा अधिकारी के लिए स्नातक निर्धारित है. अभ्यर्थियों की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए तथा निर्धारित शारीरिक मानकों को पूरा करना अनिवार्य होगा. भर्ती शिविर का कार्यक्रम इस प्रकार है:1-2 जुलाई : घाघरा

  • 3-4 जुलाई :बिशुनपुर
  • 6-7 जुलाई : रायडीह
  • 8-9 जुलाई : सिसई
  • 10-11 जुलाई :भरनो
  • 13-14 जुलाई : गुमला अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी एसआईएस की आधिकारिक वेबसाइट या हेल्पलाइन नंबर 6283980296 एवं 7546811641 पर संपर्क कर सकते हैं.

यह भी पढ़ें: गुमला: कामडारा में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल, दी आर्थिक सहायता
 

संबंधित सामग्री

गुमला: कामडारा में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल, दी आर्थिक सहायता

झारखंड

गुमला: कामडारा में जंगली हाथी के हमले में ग्रामीण घायल, वन विभाग ने पहुंचाया अस्पताल, दी आर्थिक सहायता

गुमला जिले के कामडारा प्रखंड में जंगली हाथी का आतंक देखने को मिला है. यहां एक जंगली हाथी के हमले में एक ग्रामीण गंभीर रूप से घायल हो गया. घटना की सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने मुस्तैदी दिखाते हुए

सिमडेगा में बढने लगा है जहर का कहर: एक महीने में आए सर्पदंश के 61 मामले, 06 की हुई मौत

झारखंड

सिमडेगा में बढने लगा है जहर का कहर: एक महीने में आए सर्पदंश के 61 मामले, 06 की हुई मौत

जंगलो पहाडों से आच्छादित सिमडेगा के ग्रामीण इलाकों में इन दिनों जहरीले सांपों का आतंक छाया है. इनके जहर के कहर से कई लोग अपनी जान तक गंवा चुके हैं. सर्पदंश के के बाद ओझा गुणी के चक्कर में फंस कर लोगों

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर के 15 बार में एक साथ छापेमारी, कई लोग डिटेन

झारखंड

रांची पुलिस का बड़ा एक्शन, शहर के 15 बार में एक साथ छापेमारी, कई लोग डिटेन

राजधानी रांची में संदिग्ध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए पुलिस ने गुरुवार देर शाम बड़े स्तर पर अभियान चलाया. वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर शहर के विभिन्न इलाकों में स्थित करीब 15 बार और

मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराये का विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

झारखंड

मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराये का विरोध, चैंबर ऑफ कॉमर्स ने एसडीओ को सौंपा ज्ञापन

शहर के मार्केट कॉम्प्लेक्स की दुकानों के नए किराया निर्धारण को चैंबर ऑफ कॉमर्स के सचिव दीपक रिंकू ने गलत बताया है. सचिव दीपक रिंकू ने अनुमंडल पदाधिकारी सुमंत तिर्की को ज्ञापन सौंपकर नगर परिषद द्वारा व

चांडिल: अनियमित बिजली सेवा आपूर्ति को लेकर भड़के लोग, लंबे समय तक चला मीटिंग, कोई निष्कर्ष नही

झारखंड

चांडिल: अनियमित बिजली सेवा आपूर्ति को लेकर भड़के लोग, लंबे समय तक चला मीटिंग, कोई निष्कर्ष नही

चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के ग्रामीण क्षेत्रों में इन दिनों बिजली आपूर्ति को लेकर ग्रामीण परेशान है. इसी समस्या को लेकर ग्रामीण उग्र हो गए लंबे समय के हो हंगामा के बाद वार्ता शुरू हुई इसी दौरान ग्रामीणों