न्यूज11 भारत
रांची/डेस्क: झारखंड सरकार के पेयजल एवं स्वच्छता विभाग ने राज्यभर में बड़े प्रशासनिक फेरबदल करते हुए कार्यपालक अभियंताओं और प्रभारी कार्यपालक अभियंताओं के स्थानांतरण एवं पदस्थापन का आदेश जारी किया है. अपर सचिव शशि रंजन द्वारा जारी अधिसूचना (2 जुलाई 2026) के अनुसार कुल 15 अधिकारियों का तबादला किया गया है. सभी अधिकारियों को एक सप्ताह के भीतर नए पदस्थापन स्थल पर योगदान देने का निर्देश दिया गया है.
विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिन अभियंताओं को प्रभारी कार्यपालक अभियंता का दायित्व दिया गया है, वे अपने वर्तमान वेतनमान पर ही कार्य करेंगे. इस आधार पर नियमित प्रोन्नति अथवा किसी अतिरिक्त वित्तीय लाभ का दावा मान्य नहीं होगा. आदेश में यह भी कहा गया है कि यह व्यवस्था अस्थायी होगी और विभाग बिना पूर्व सूचना के इसे समाप्त कर सकेगा.
किस अधिकारी का कहां हुआ तबादला
अधिकारी वर्तमान पदस्थापन नई पदस्थापना
- मुकेश कुमार प्रभारी कार्यपालक अभियंता, सिमडेगा प्रभारी कार्यपालक अभियंता, गुमला
- अनुज कुमार सिन्हा प्रभारी कार्यपालक अभियंता, गुमला प्रभारी कार्यपालक अभियंता, चास
- रामप्रवेश राम कार्यपालक अभियंता, चास कार्यपालक अभियंता, सिमडेगा
- मनोज कुमार मुंडारी कार्यपालक अभियंता कार्यपालक अभियंता, हजारीबाग
- अनिल प्रसाद गुप्ता कार्यपालक अभियंता, हजारीबाग तकनीकी सलाहकार, मेदिनीनगर अंचल
- अनुप कुमार हांसदा कार्यपालक अभियंता, लोहरदगा कार्यपालक अभियंता, चक्रधरपुर
- जितेंद्र कुमार कुजूर कार्यपालक अभियंता, चक्रधरपुर कार्यपालक अभियंता, लोहरदगा
- अजय कुमार सिंह कार्यपालक अभियंता, गढ़वा तकनीकी सलाहकार, दुमका अंचल
- रंजीत कुमार ठाकुर प्रभारी कार्यपालक अभियंता, धनबाद-1 प्रभारी कार्यपालक अभियंता, गढ़वा
- मुकेश कुमार मंडल कार्यपालक अभियंता, धनबाद-2 अतिरिक्त प्रभार के रूप में धनबाद-1 का भी दायित्व
- कार्तिक कुमार भगत कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, हजारीबाग कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, रांची (शहरी)
- प्रदीप कुमार भगत कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, रांची (शहरी) कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, दुमका
- प्राण चन्द्र दास कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, गुमला कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, जमशेदपुर
- सुनीता कुमारी सामंत कार्यपालक अभियंता, जमशेदपुर कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, गुमला
- चन्दन दुबे प्रभारी कार्यपालक अभियंता, दुमका प्रभारी कार्यपालक अभियंता, यांत्रिक प्रमंडल, हजारीबाग
अतिरिक्त प्रभार भी सौंपे गए
मनोज कुमार मुंडारी को हजारीबाग के साथ चतरा प्रमंडल का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है.
मुकेश कुमार मंडल अपने मूल पद धनबाद-2 के साथ धनबाद-1 प्रमंडल का अतिरिक्त कार्यभार भी संभालेंगे.
आदेश की प्रमुख बातें
सभी स्थानांतरण तत्काल प्रभाव से लागू होंगे. सभी अधिकारियों को अधिकतम सात दिनों के भीतर योगदान देना होगा. प्रभारी पद पर कार्यरत अभियंताओं को कोई अतिरिक्त वेतन, प्रोन्नति या वित्तीय लाभ नहीं मिलेगा. यह व्यवस्था पूर्णतः अस्थायी रहेगी और आवश्यकता पड़ने पर विभाग इसे किसी भी समय बदल सकता है. इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को राज्य के विभिन्न जिलों में पेयजल एवं स्वच्छता योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन, कार्यों में तेजी तथा प्रशासनिक दक्षता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.
यह भी पढ़ें: CM से अधिकारियों ने की मुलाकात, नई दिल्ली में आयोजित नेशनल स्टेक होल्डर्स कंसल्टेशन में किया आमंत्रित