चतरा के सिमरिया में हुए एयर एंबुलेंस विमान हादसे में सिमडेगा के युवक ध्रुव की मौत

By : News11 Bharat
चतरा के सिमरिया में हुए एयर एंबुलेंस विमान हादसे में सिमडेगा के युवक ध्रुव की मौत

न्यूज़11 भारत
सिमडेगा/डेस्क:
अपने मामा का इलाज करवाने के लिए सोमवार को सुबह सिमडेगा से रांची के लिए निकले ध्रुव को क्या पता था कि फिर से वह लौट का अपने घर कभी लौट कर नहीं आ सकेगा. 

चतरा के सिमरिया में बीती देर शाम हुए एयर एंबुलेंस विमान हादसे में मृतक 7 व्यक्तियों में सिमडेगा निवासी युवक ध्रुव कुमार की भी मौत हो गई. घटना की सूचना मिलते हैं सिमडेगा में शोक की लहर है. ध्रुव कुमार अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था. इसके पिता एक राशन दुकान में मजदूरी करते है. घटना की सूचना मिलने के बाद पूरा परिवार देर रात सिमरिया के लिए रवाना हो गया. 

बताया गया कि ध्रुव के मामा संजय कुमार जो चंदवा में खुला पेट्रोल का व्यवसाय करते थे. एक हादसे में उनका शरीर करीब 80 प्रतिशत जल गया था. उनका इलाज रांची के देवकमल अस्पताल में चल रहा था. अपने मामा संजय कुमार का हाल-चाल जानने और उनके इलाज में सहयोग करने के लिए ध्रुव कुमार सोमवार की सुबह रांची के लिए अपने घर से निकला था. वहां उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए ध्रुव कुमार अपने मामा को बेहतर इलाज के लिए दिल्ली के मेदांता अस्पताल ले जाने के लिए एयर एंबुलेंस से रांची से निकला लेकिन मौसम खराब होने के कारण चतरा के सिमरिया में एयर एम्बुलेंस क्रैश हो गई, जिसमें ध्रुव कुमार सिंह सात लोगों की मौत हो गई है. ध्रुव के मौत की सूचना देर रात जैसे ही उसके घर वालों को मिली घर में चीख पुकार मच गई और आनन फानन में घर वाले तुरंत सिमरिया के लिए निकल गए. इधर इस घटना की सूचना सिमडेगा में आग की तरह फैल गई और सिमडेगा निवासी ध्रुव कुमार की मौत की खबर सुनकर पूरे सिमडेगा में शोक की लहर है.

यह भी पढ़े: रांची से दिल्ली जा रही एयर एम्बुलेंस क्रेश, सभी 7 यात्रियों की मौत, चतरा में हुआ हादसा
 
संबंधित सामग्री

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

चक्रधरपुर रेलवे स्टेशन पर उत्कल एक्सप्रेस से 8.1 किलो गांजा बरामद, कीमत करीब 4 लाख रुपये

गांजा एक गहरे नीले रंग के ट्रॉली बैग में 9 पैकेटों के भीतर छिपाकर रखा गया था.

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

पलामू: न्यूज 11 भारत की खबर का असर, विधायक की पहल पर RCD ने भरवाएं सड़क के गड्ढे

सड़क पर जगह-जगह बने गड्ढों के कारण राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

फिल्म 'हनुमान अंश' का जादू बरकरार, इस वीकेंड हुई 23 करोड़ की कमाई; जानिए अब तक का कलेक्शन  

तीसरे हफ्ते फिल्म ने रफ्तार पकड़ी और अब भारत के साथ-साथ दुनियाभर में फिल्म शानदार कमाई कर रही है.

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

मनोहरपुर: मुर्गी-बतख पालन से रीना ने बदली जिंदगी, सालाना कमाई 3-4 लाख रुपये; बच्चों दे रही उच्च शिक्षा 

वर्तमान में इस व्यवसाय से सालाना करीब 3 से 4 लाख रुपये तक की आमदनी हो रही है.

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

PM मोदी की मिमिक्री पड़ी भारी! पुलकित मणि के कई शो रद्द, कॉमेडियन ने कहा- मिल रही हैं धमकियां

हालात ऐसे हो गए हैं कि पुलकित को नोएडा में होने वाले अपने आगामी कॉमेडी शो को रद्द करना पड़ा.