जपला में भव्य शोभायात्रा के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ श्रीरामनवमी पर्व

जपला में भव्य शोभायात्रा के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ श्रीरामनवमी पर्व

जपला में भव्य शोभायात्रा के साथ शांतिपूर्ण संपन्न हुआ श्रीरामनवमी पर्व

विकास कुमार /न्यूज़ 11 भारत

हुसैनाबाद/डेस्क: पलामू के जपला में श्रीरामनवमी का पर्व हर्षोल्लास एवं उत्साहपूर्ण माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हो गया. शनिवार को इस अवसर पर रामभक्तों द्वारा भव्य जुलूस सह शोभायात्रा निकाली गई, जिसका नेतृत्व श्री-श्री रामनवमी पूजा महासमिति ने किया. शोभायात्रा में क्षेत्र के हजारों श्रद्धालु शामिल हुए, जिससे पूरा शहर भगवामय और राममय हो गया. शोभायात्रा में पारंपरिक गाजा-बाजा के साथ भगवान श्रीराम, माता जानकी, लक्ष्मण, हनुमान और अंगद की आकर्षक झांकियां प्रस्तुत की गईं, जो लोगों के आकर्षण का केंद्र बनी रहीं. “जय श्रीराम” और “जय हनुमान” के गगनभेदी नारों से पूरा क्षेत्र गुंजायमान हो उठा. गांधी चौक पर सभी 37 अखाड़ा समितियों का भव्य जुटान हुआ.

इसके बाद शोभायात्रा पुरानी बाजार, लंबी गली और मुख्य बाजार होते हुए जेपी चौक स्थित बाबा विश्वनाथ भास्कर छठ पोखरा के समीप पहुंचकर संपन्न हुई. इस दौरान स्थानीय विधायक संजय कुमार सिंह यादव, पूर्व मंत्री कमलेश कुमार सिंह, पूर्व विधायक कुशवाहा शिवपूजन मेहता, नगर पंचायत अध्यक्ष अजय कुमार भारती, उपाध्यक्ष सुनील कुमार चौधरी, पूर्व प्रत्याशी शेर अली, विनोद कुमार सिंह, जितेंद्र पासवान सहित कई जनप्रतिनिधि एवं सामाजिक कार्यकर्ता मौजूद रहे. रामभक्तों की सुविधा के लिए विभिन्न सामाजिक एवं स्वयंसेवी संगठनों द्वारा जगह-जगह जलपान की व्यवस्था की गई थी.

वहीं, शोभायात्रा को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में अनुमंडल पदाधिकारी गौरांग महतो, अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी एस. मोहम्मद याकूब, बीडीओ सुनील वर्मा, सीओ पंकज कुमार, थाना प्रभारी चंदन कुमार सहित पुलिस बल की सराहनीय भूमिका रही. कार्यक्रम में मां रामनवमी पूजा समिति के संरक्षक लोकनाथ केसरी, दिनेश कश्यप, सरोज अग्रवाल, राकेश तिवारी, सचिन आनंद, ऋषिकेश कश्यप एवं पंकज गुप्ता सहित अन्य सदस्यों की सक्रिय भागीदारी रही.

यह भी पढ़ें: देवरी खुर्द पंचायत में सिंचाई के लिए बड़ा कदम, सैकड़ों एकड़ बंजर जमीन पर होगी खेती

संबंधित सामग्री

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

झारखंड

​भक्ति और भावुकता के साथ माता रानी को दी गई विदाई: बसिया के कलिगा में चैती दुर्गा पूजा संपन्न

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

झारखंड

स्वास्थ्य मंत्री डॉ इरफान अंसारी से पश्चिम सिंहभूम के DC, SP और DDC ने की मुलाकात 

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

झारखंड

कुडू में बड़ा हादसा : अनियंत्रित ट्रेलर दुकान में घुसा, मची अफरातफरी, लोग दहशत में

प्रतिमा विसर्जन के साथ चैती दुर्गा पूजा हुआ सम्पन्न, बेहतर प्रदर्शन करने वाले अखाड़ा सदस्यों को किया गया पुरस्कृत