गावां में कलश यात्रा के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ, श्रीरामपुर म...

गावां में कलश यात्रा के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ, श्रीरामपुर में आयोजित यज्ञ में प्रवचन सुनने उमड़ी भीड़

पुत्र, पति, भाई व राजा की मर्यादा क्या होती है प्रभु श्रीराम ने स्थापित किया - साध्वी धर्ममूर्ति शुक्ला

गावां में कलश यात्रा के साथ शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ का शुभारंभ श्रीरामपुर में आयोजित यज्ञ में प्रवचन सुनने उमड़ी भीड़

न्यूज11  भारत

गावां/डेस्क: गावां प्रखंड अंतर्गत श्रीरामपुर गांव में आयोजित श्री-श्री 1008 रुद्र महायज्ञ सह पांच दिवसीय शिव प्राण प्रतिष्ठा महायज्ञ के प्रवचन कथा का शुभारंभ शनिवार देर शाम विधिवत रूप से किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन जिप सदस्य पवन चौधरी, पूर्व जिप सदस्य राजेन्द्र चौधरी, माले प्रखंड सचिव सकलदेव यादव, पुजारी उमा देवी, सहदेव चौधरी, पंसस अशोक यादव तथा मुखिया प्रतिनिधि राजेंद्र दास ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया.

इस अवसर पर यज्ञ समिति की ओर से आयोजन में पहुंचे सभी अतिथियों का गमछा ओढ़ाकर पारंपरिक तरीके से स्वागत किया गया. बताया गया कि शनिवार को कलश यात्रा के साथ महायज्ञ का विधिवत शुभारंभ किया गया, जो आगामी पांच दिनों तक चलेगा. इस दौरान अयोध्या से आई कथावाचिका साध्वी धर्ममूर्ति शुक्ला ने भगवान श्रीराम के जन्म की कथा की चर्चा की गई. कथा के दौरान साध्वी धर्ममूर्ति शुक्ला ने कहा कि भगवान धरती पर धर्म की रक्षा तथा संत जनों की सेवा के लिए मानव रूप प्रभु का अवतार हुआ. प्रभु संत जनों तथा अपने भक्तों की रक्षा के लिए हमेशा खड़े रहते हैं. हम यदि निश्चल भाव से प्रभु को पुकारे तो वह हमेशा ही हमारी सहायता के लिए तैयार हैं. प्रभु श्री राम मानव रूप में अवतरित होकर मर्यादा को स्थापित किया. पुत्र की मर्यादा, पति की मर्यादा, भाई की मर्यादा तथा राजा की मर्यादा क्या होती है इसे प्रभु श्री राम ने स्थापित किया. प्रभु श्री राम के जीवन चरित्र से सीख लेकर हमें अपने जीवन में मर्यादा को स्थापित करना चाहिए. हम सबको मर्यादा के साथ रहकर बेहतर समाज का निर्माण करना चाहिए. रामचरितमानस हमें मर्यादा में रहने का विचार प्रदान करता है. कथा में भारी संख्या में लोग उपस्थित होकर राम कथा का रसपान कर रहे हैं.

यह भी पढ़ें: हथियार के बल पर पशु तस्करी का प्रयास करने वाले खुस्तर अंसारी और फैजूल्लाह अंसारी को गढ़वा पुलिस ने किया गिरफ्तार

संबंधित सामग्री

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

झारखंड

महतो टांड़ में बच्चा चोर के संदेह में युवक को पकड़ा, ग्रामीणों ने पुलिस को सौंपा

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

झारखंड

योगिडीह में धूमधाम से मनाई गयी रामकृष्ण परमहंस की 191वीं जयंती

श्रीश्री रामकृष्ण विवेकानन्द सेवाश्रम में वस्त्र वितरण व महाभोग का आयोजन

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

झारखंड

रांची में विकसित भारत बजट संवाद का आयोजन, डॉ गौरव वल्लभ ने रखें अपने विचार 

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

झारखंड

लोहरदगा: उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक ने किया मतदान केंद्र, मतगणना केंद्र और चेकपोस्ट का निरीक्षण

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त

झारखंड

मनिका में जमीनी विवाद पर खूनी संघर्ष, मुख्य आरोपी समेत 6 गिरफ्तार, दो वाहन जब्त