बगोदर के धरगुल्ली गांव के शम्मी राज ने रचा इतिहास, यूजीसी-नेट में ऑल इंडिया अंडर-5 रैंक

बगोदर के धरगुल्ली गांव के शम्मी राज ने रचा इतिहास, यूजीसी-नेट में ऑल इंडिया अंडर-5 रैंक

बगोदर के धरगुल्ली गांव के शम्मी राज ने रचा इतिहास यूजीसी-नेट में ऑल इंडिया अंडर-5 रैंक

न्यूज़11 भारत
बगोदर/डेस्क:
प्रखंड के सुदूरवर्ती गांव धरगुल्ली के होनहार छात्र शम्मी राज ने यूजीसी-नेट दिसंबर 2025 परीक्षा में शानदार सफलता हासिल कर क्षेत्र का नाम रोशन कर दिया है. बुधवार को घोषित हुए इस परिणाम में शम्मी ने अर्थशास्त्र विषय में 300 में से 230 अंक प्राप्त करते हुए 99.77 प्रतिशताइल हासिल की और जेआरएफ (जूनियर रिसर्च फेलोशिप) के साथ असिस्टेंट प्रोफेसर के लिए भी पात्र घोषित हुए.

शम्मी राज पूर्व मुखिया प्रकाश मंडल के पुत्र है. उनके पिता प्रकाश मंडल ने बताया कि शम्मी ने इस परीक्षा में ऑल इंडिया स्तर पर अंडर-5 रैंक हासिल की है, जो पूरे क्षेत्र के लिए गर्व की बात है. उन्होंने कहा कि बेटे की इस उपलब्धि से परिवार के साथ-साथ पूरे गांव और इलाके में खुशी का माहौल है. शम्मी की प्रारंभिक शिक्षा सैनिक स्कूल तिलैया में हुई, जबकि स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पूरी की. सीमित संसाधनों वाले गांव से निकलकर राष्ट्रीय स्तर पर इतनी बड़ी सफलता हासिल करना उनकी मेहनत और लगन को दर्शाता है. शम्मी का सपना है कि वह एक सफल अर्थशास्त्री बनकर देश के विकास में योगदान दे और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करे. उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, शिक्षकों और लगातार किए गए परिश्रम को दिया.

बताया गया कि दो महीने पूर्व भी शम्मी ने एक अन्य प्रतिष्ठित परीक्षा में सफलता हासिल की थी, जिससे उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों की सूची और मजबूत हुई है. लगातार मिल रही इन सफलताओं से परिवार, समाज और पूरे बगोदर क्षेत्र में हर्ष का माहौल है. स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने शम्मी को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

यह भी पढ़े: निकाय चुनाव: प्रत्याशियों पर नाम वापस लेने का राजनीतिक पार्टियां बनाने लगी दबाव
 
संबंधित सामग्री

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

बिहार

नवादा में सड़क हादसे में युवक की मौत, शादी के चार महीने बाद इकलौता बेटा गंवाया

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

देश-विदेश

दिल्ली की भीड़ से भागिए, सुकून की वादियों में खो जाइए.. सिर्फ 5 घंटे दूर है ये जन्नत!

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

बिहार

NEET छात्रा हत्या मामले के बाद परिजनों को लगातार मिल रही धमकी, बढ़ाई गई सुरक्षा व्यवस्था

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

झारखंड

आज रांची के कई इलाकों में बिजली आपूर्ति रहेगी बाधित, समय से पहले निपटाएं जरूरी काम

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी

झारखंड

Jharkhand Weather: झारखंड में मौसम का दोहरा मिजाज, सुबह कोहरे से ठंडक, दोपहर में तेज धूप और गर्मी