Jharkhand Weather: झारखंड में लौट आई कड़ाके की ठंड, 24 घंटे में तापमान फिसला

By : Mansi Kumari
Jharkhand Weather: झारखंड में लौट आई कड़ाके की ठंड, 24 घंटे में तापमान फिसला

न्यूज़11 भारत
रांची/डेस्क:
झारखंड में ठंड ने अचानक ऐसा पलटवार किया है कि लोगों की दिनचर्या तक बदल गई हैं. जहां कुछ दिन पहले तक न्यूनतम तापमान 15-16 डिग्री पर था, वहीं अब यह तेज़ी से गिरकर कई जिलों में 8 डिग्री के आसपास पहुंच गया हैं. गुमला में न्यूनतम तापमान 8.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जबकि रांची, लोहरदगा, हजारीबाग समेत करीब 9 जिलों में पारा 8-9 डिग्री सेल्सियस के बीच रहने का अनुमान हैं. 

अचानक ठंड का ‘यू-टर्न’
पिछले एक हफ्ते से राज्य में मौसम नरम बना हुआ था. दिन में धूप खिल रही थी और रातें भी ज्यादा सर्द नहीं थी लेकिन 24 घंटे के भीतर ठंड ने ऐसा रुख बदला कि सुबह-सुबह सड़कें लगभग खाली दिखने लगी. मोहल्लों में अलाव के पास भीड़ जुटने लगी है और लोग ठंड का मुकाबला करने के लिए भारी कपड़े निकालने को मजबूर हो गए हैं. जिस मौसम में एक स्वेटर पहनना ज्यादा लग रहा था, अब वही लोग दो स्वेटर, मफलर और इनर पहनकर बाहर निकल रहे हैं. हवा में इतनी ठिठुरन है कि दोपहर की धूप भी राहत नहीं दे पा रही. 

दिन का तापमान भी अचानक गिरा
सिर्फ रात ही नहीं, दिन का पारा भी तेजी से नीचे आया हैं. 24 घंटे पहले अधिकतम तापमान जहां 30 डिग्री सेल्सियस के करीब था, वहीं अब यह 24 डिग्री तक लुढ़क गया हैं. मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में सुबह-शाम की ठंड और बढ़ सकती हैं. 

यह भी पढ़े: FB वाली दोस्ती की दर्दनाक दास्तां..प्यार में पार की सरहद, धर्म बदला-शादी की, फिर भी पति ने छोड़ा बांग्लादेशी पत्नी का साथ
 
संबंधित सामग्री

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

मोतिहारी पुलिस और SSB की बड़ी कार्रवाई: नेपाल से भारत लाई जा रही 3 नाबालिग बरामद

पूर्वी चम्पारण जिले के कुण्डवाचैनपुर थाना क्षेत्र से मानव तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता का मामला सामने आया है।

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

25 सितंबर को रांची आएंगे कांग्रेस प्रभारी के. राजू, 26 को राजभवन घेराव में होंगे शामिल

कांग्रेस ने 26 सितंबर को MMDR और चंदा चोरी को लेकर राजभवन घेराव का ऐलान किया है.

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा में शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या, शव मिलने से सनसनी

नवादा के रोह प्रखंड में एक शिक्षक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई है।

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

मधुपुर में स्कूल वैन दुर्घटनाग्रस्त, करीब आधा दर्जन बच्चे घायल 

दुर्घटना में आधा दर्जन से अधिक छात्र घायल हुए हैं.